फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   many names in ministership race from moradabad

‘लाल बत्ती’ एक... यहां दावेदार हैं अनेक

Wed, 15 Mar 2017 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 15 Mar 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
many names in ministership race from moradabad
लालबत्ती - फोटो : logo
मोदी लहर में मिले प्रचंड बहुमत के बाद विधायकों के मंत्री बनने को लेकर चर्चाओं का दौर जोरों पर है। एमएलसी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त का नाम सुर्खियों में है। बताया जाता है कि दोनों के बायोडाटा भी पार्टी हाईकमान ने मंगा लिए हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा अमरोहा जिले की नौगावां सीट से विधायक चेतन चौहान, संभल जिले की चंदौसी सीट से विधायक गुलाब देवी, रामपुर जिले की बिलासपुर सीट से विधायक बल्देव औलख के नाम भी चर्चाओं में हैं। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को भाजपा ने चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था। मुरादाबाद मंडल समेत करीब 60 सीटों पर इनकी सक्रियता रही। भूपेंद्र सिंह भाजपा में जाट समाज के चेहरा भी हैं। इनके अलावा जयपाल सिंह व्यस्त भी इस बेल्ट के कद्दावर नेता माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव में भी इनका अच्छा प्रदर्शन रहा। भारी मतों से विजयी हुए। इन दोनों में से किसी एक को कैबिनेट में शामिल करने की चर्चाएं हैं। अमरोहा जिले की नौगावां सादात सीट से विधायक चेतन चौहान एक बार सांसद रह चुके हैं। मोदी की टीम की पसंद माने जाते हैं।

इन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने में भी मोदी की टीम की बड़ी भूमिका बताई गई थी। इनके अलावा संभल जिले की चंदौसी सीट से विधायक गुलाब देवी का नाम भी चर्चाओं में है। गुलाब देवी धोबी समाज से हैं। तीन बार विधायक रह चुकी हैं तथा कल्याण सिंह की सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।


रामपुर जिले की बिलासपुर सीट से विधायक बल्देव औलख यूपी में सिख समाज से एकमात्र विधायक हैं। सांसद मुख्तार अब्बास नकवी के खास माने जाते हैं। सपा के कद्दावर नेता आजम खां के गढ़ में औलख की जीत को भाजपा बड़ी उपलब्धि मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed