फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Many illegal plating destroyed in village Didauri, 18 shops sealed

Moradabad News: ग्राम डीडौरी में कई अवैध प्लाटिंग नेस्तनाबूत, 18 दुकानें सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Many illegal plating destroyed in village Didauri, 18 shops sealed
मुरादाबाद। एमडीए द्वारा अधिग्रहीत किए गए ग्राम डिडौरी और लाकड़ी फाजलपुर क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग पर एमडीए का बृहस्पतिवार को बुलडोजर चला। प्रवर्तन दल की टीम ने दोनों क्षेत्रों में करीब 113 बीघा क्षेत्र में बाउंड्री व कुछ निर्माण कर बिना नक्शा पास कराए व लेआउट पास कराए की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। बिना नक्शा स्वीकृत कराए बनाई गईं 18 दुकानों को भी सील कर दिया गया। एमडीए टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मची रही।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) वीसी शैलेष कुमार ने बताया कि अवैध निर्माणों पर प्रवर्तन दल की टीम की पैनी नजर है। उन्होंने बताया कि ग्राम डिडौरी में मनोज कुमार द्वारा करीब 10 बीघा, कुलदीप शर्मा द्वारा करीब 16 बीघा, राहुल गौतम द्वारा करीब 12 बीघा, जयवीर सिंह द्वारा करीब 40 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण किया गया था। वाद दर्ज कर सभी को सुनवाई का अवसर दिया गया। दर्ज वाद में ध्वस्तीकरण आदेश के बाद टीम भेज कर उसे ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा ग्राम लाकड़ी फाजलपुर में डोरीलाल के करीब 20 बीघा, अभिषेक कुमार के करीब 15 बीघा भूमि पर कराए गए अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को भी टीम ने ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा प्रवर्तन टीम ने खुशालपुर रोड पर राहुल गुप्ता द्वारा निर्मित 18 अवैध दुकानों को भी सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान एई केएम जगुड़ी, अवर अभियंता केके शुक्ला के अलावा सभी प्रवर्तन टीम के कर्मचारियों के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

वीसी ने लोगों से अपील की है कि वह बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए कोई भी निर्माण कार्य न करें। ऐसा पाए जाने पर प्राधिकरण द्वारा इसे सुसंगत धारा में कार्यवाही करते हुए कभी भी ध्वस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed