{"_id":"66c693ea6cb54a823c01d0b9","slug":"many-exporters-of-brass-city-were-awarded-in-new-delhi-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-463040-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पीतलनगरी के कई निर्यातक नई दिल्ली में पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पीतलनगरी के कई निर्यातक नई दिल्ली में पुरस्कृत
विज्ञापन
मुरादाबाद।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान पीतलनगरी के कई निर्यातकों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाकर निर्यातकों के चेहरे खिल गए। इस दौरान देश के वरिष्ठ निर्यातकों के अलावा मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।
नई दिल्ली स्थित एक होटल में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) की ओर से आयोजित 24वें हस्तशिल्प निर्यात पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने मुरादाबाद के निर्यातकों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किया। ये पुरस्कार 2019-20 और 2020-21 के कार्यों के आधार पर दिए गए। इस दौरान कपड़ा मंत्रालय की सचिव रचना शाह, विकास आयुक्त अमृत राज, एडिशनल टेक्सटाइल्स सेक्रेटरी रोहित कंसल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ईपीसीएच के मेंटर डॉ. राकेश कुमार, चेयरमैन दिलीप बैद, वाइस चेयरमैन डॉ. नीरज विनोद खन्ना, कार्यकारी निदेशक आर के वर्मा सहित सभी सीओए सदस्य निर्यातक और यस की ओर से चेयरमैन जेपी सिंह और महासचिव पुनीत आर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन निर्यातकों को मिला पुरस्कार
पुरस्कृत निर्यातकों में किशोरी जी एक्सपोर्टर्स के अंकुर मेहरा, वासु बंसल, मुकुंद मेहरोत्रा, नवीन मेहरोत्रा, मोहन मेहरा, राजीव बंसल, एलन एक्सपोर्ट्स के दीपक चौधरी और पुनीत चौधरी, दीवान एंड संस के सुरेंद्र गांधी, जोगिंदर गांधी, मनीष अरोरा और राजकुमार गुप्ता, मल्होत्रा हैंडीक्राफ्ट के राजीव मल्होत्रा, मानव मल्होत्रा, बल्लभ मेटल इंक के कमल सोनी, नीरज सोनी, सहदेव सोनी और नकुल सोनी, आर्या फैशन की डॉ. खुशबू सिंह शामिल हैं।
सीएल गुप्ता फर्म को दो पुरस्कार मिले
केंद्रीय मंत्री ने दो पुरस्कार मेसर्स सीएल गुप्ता एक्सपोर्ट्स लिमिटेड अमरोहा को प्रदान किए। इसके बाद वरिष्ठ और अनुभवी निर्यातक मुजफ्फर हुसैन को भारतीय हस्तशिल्प क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, संरक्षण और मार्गदर्शन के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड’ से सम्मानित किया गया।
123 लोग हुए पुरस्कृत
ईपीसीएच के उपाध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने बताया कि 2019-20 के 62 विजेताओं और वर्ष 2020-21 के 61 विजेताओं सहित कुल 123 पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें एक प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी शामिल है। 1989 में स्थापित ये पुरस्कार चार व्यापक श्रेणियों में दिए गए थे। कुल मिलाकर 34 ट्रॉफियां, छह प्लेटिनम परफॉर्मर प्रमाणपत्र, 4 हैट्रिक ट्रॉफी, 57 मेरिट प्रमाणपत्र, 12 क्षेत्रीय पुरस्कार, 9 महिला उद्यमी पुरस्कार और एक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।