फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   manu persons beaten in children dispute

बच्चों के विवाद में पीआरडी जवान के परिवार को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
manu persons beaten in children dispute
अगवानपुर। अगवानपुर में बच्चों के विवाद में शनिवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का मेडिकल कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अगवानपुर निवासी अरविंद कुमार प्रांतीय रक्षक दल के जवान हैं। अरविंद ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले उन्होंने पड़ोसी लियाकत की चक्की पर पिसाई के लिए गेहूं दिया था। शनिवार को बेटा शिवा चक्की से आटा लेने जा रहा था। इस दौरान मोहल्ले के ही इस्माइल के दो बेटों ने उसको रोक लिया। आरोप है की दोनों ने शिवा से पैसे छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने शिवा को पीट दिया। शिवा रोते हुए घर पहुंचा। तब उसकी मां मधु शिकायत करने इस्माइल के घर पहुंच गई। आरोप है कि इस्माइल ने पत्नी और घर आए मेहमानों के साथ मिलकर मधु की पिटाई कर दी। जानकारी होने पर अरविंद अन्य कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। मारपीट में दोनों तरफ से कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर अगवानपुर चौकी पुलिस से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। एक पक्ष ने जाति सूचक शब्द कहने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed