{"_id":"5820efa64f1c1bc932b37d37","slug":"mantri-ji-take-this-flat-but-keep-your-blessings","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी! फ्लैट ले लो... बस कृपा बनाए रखना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी! फ्लैट ले लो... बस कृपा बनाए रखना
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 08 Nov 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
फ्लैट
- फोटो : डेमो फोटो
एक दर्जा मंत्री को खुश करने के लिए नगर निगम के अफसरों ने निगम के एक सरकारी फ्लैट की चाबी मंत्री जी को सौंप दी है। मंत्री जी की शिफ्टिंग से पहले से इस फ्लैट की रंगाई - पुताई का जिम्मा भी निगम वालों ने ही उठाया है। अर्से से बंद पड़े फ्लैट की झाड़ - पूंछ का काम शुरू हो गया है।
चक्कर की मिलक में डीआईजी आवास से पहले नगर निगम के सरकारी आवास हैं। यह आवास नगर निगम के कर्मचारियों के लिए बने हैं। लेकिन वक्त - वक्त पर निगम अफसरों की शह पर इन फ्लैट्स पर नेताओं के कब्जे भी होते रहे हैं। निगम के कई सरकारी आवासों पर नेता और अफसरों के चहेते काबिज हैं।
वक्त के साथ निगम के यह घर - फ्लैट्स फ्री होल्ड होते गए और इन पर काबिज लोग इनके मालिक बनते गए। अब इसी तर्ज पर निगम का एक और सरकारी फ्लैट एक नेता को गिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
निगम अफसरों ने दिवाली गिफ्टफ़्ट के तौर पर प्रदेश के एक दर्जा मंत्री को थ्री बीएचके वाले सरकारी फ्लैट की चाबी सौंप दी है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अफसर इससे इंकार कर रहे हैं। लेकिन मौके पर फ्लैट की साफ - सफाई का काम शुरू हो चुका है। रंगाई - पुताई के बाद अगले दस दिन में मंत्री जी की यहां शिफ्टिंग की तैयारी है।