Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mangal Bazaar, stretching from Town Hall to Gurhatti, leaves traders distressed.

Moradabad News: टाउनहाल से गुरहट्टी तक फैला मंगल बाजार, व्यापारी परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Mangal Bazaar, stretching from Town Hall to Gurhatti, leaves traders distressed.
मुरादाबाद। टाउन हाल पर लगने वाले मंगल बाजार ने व्यापारियों की समस्या और बढ़ा दी है। सड़कों और दुकानों के सामने फड़ लगने से रास्ते संकरे हो जाते हैं। प्रमुख बाजारों में जाम की स्थिति बन जाती है। हालात ऐसे हो जाते हैं कि एंबुलेंस तक के निकलने का रास्ता नहीं बचता। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ रही है। स्थानीय व्यापारियों का कारोबार भी इससे प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने एक बार फिर मंगल बाजार को हटाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष विजय मदान ने बताया कि टाउन हाल पर लगने वाले मंगल बाजार में दूसरे शहरों के व्यापारी फड़ लगाते हैं। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद कई दुकानदार अपनी दुकानें खोलते हैं। उपाध्यक्ष पोनी सहगल ने बताया कि पिछले छह-सात महीने में कई बार शासन-प्रशासन और नगर निगम से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। अधिकारियों के सामने यह मुद्दा फिर से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

00

बाजार का विस्तार और व्यापारियों की चिंता
-व्यापारी नितिन राज ने बताया कि मंगल बाजार का विस्तार लगातार हो रहा है। पहले यह बाजार टाउन हाल से चौमुखापुल तक लगता था। अब गंज बाजार, गुरहट्टी और बुध बाजार तक फड़ लगने लगे हैं। इससे मंगलवार को इन बाजारों में भी भारी जाम लगता है। नियमित व्यापारियों का कारोबार इससे लगातार प्रभावित हो रहा है। समय रहते इसे नहीं रोका गया तो शहर के दूसरे बाजारों में भी यह बाजार फैल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

स्थानीय कारोबार पर पड़ रहा बुरा असर

-संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कत्याल ने बताया कि मंगलवार को बाहर से आने वाले फड़ संचालकों के कारण स्थानीय दुकानदारों के यहां ग्राहकों की संख्या घट रही है। इससे उनका कारोबार बहुत अधिक प्रभावित हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। बाजार में लगने वाले इन फड़ों के कारण आम जनता को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

00
वर्जन..
-कुछ दिन पहले हरथला में लगने वाले अवैध बाजार को हटवाया गया था। इसी तरह शहर में अन्य स्थानों पर भी अवैध तरीके से लगाए जाने वाले बाजारों को हटवाने की कार्रवाई की जाएगी।-अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed