{"_id":"6149816ed3324d4b1e124ed5","slug":"man-shot-dead-in-a-dispute-over-trees-of-a-religious-place-in-sambhal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संभल में धार्मिक स्थल के पेड़ों के विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, साधु को लाठी डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संभल में धार्मिक स्थल के पेड़ों के विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, साधु को लाठी डंडों से पीटा
Tue, 21 Sep 2021 12:23 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:23 PM IST
सार
संभल में धार्मिक स्थल के पेड़ों के विवाद में ग्रामीण की गोली मार हत्या करने से सनसनी फैल गई। इसके अलावा साधु को लाठी डंडों से पीटा गया है। मंदिर के दूसरे साधु को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए हैं। मृतक के बेटे ने दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जमा ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में धार्मिक स्थल के पेड़ों के विवाद में ग्रामीण की हत्या का मामला सामने आया है। इसके अलावा एक साधु की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, थाना धनारी इलाके के गांव बहीपुर में धार्मिक स्थल के पेड़ों के विवाद में मंदिर पर सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि साधु को लाठी डंडों से जमकर पीटा गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मंदिर में रहने वाले दूसरे साधु को हिरासत में लिया है।
मृतक के बेटे भानु प्रकाश ने मंदिर परिसर में खड़े पेड़ों को लेकर विवाद बताया जा रहा है। मृतक के बेटे ने आरोपी साधु, ग्रामीण व तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना धनारी के गांव बहीपुर में आबादी से करीब एक किलोमीटर दूर परमानंद देवी का मंदिर हैं।
विज्ञापन
मंदिर पर साधु पूरन गिरि और योगी निधि गिरि रहते हैं। मंदिर परिसर में खड़े पेड़ों को लेकर विवाद है। पास के गांव कैल की मड़इयां निवासी राजेंद्र सिंह का मंदिर में आना-जाना था। राजेंद्र सिंह साधु पूरन गिरि के पक्ष में थे और वह दूसरे साधु के डर के कारण राजेंद्र सिंह को अपने पास सोने के लिए बुला लेता था।
सोमवार की रात पूरन गिरि व राजेंद्र सिंह बरामदे में सो रहे थे जबकि दूसरे साधु योगी निधि गिरि मंदिर में बने भवन की दूसरी मंजिल पर कमरे में सो रहे थे। पूरन गिरि ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे कुछ लोग मंदिर में आए सोते हुए राजेंद्र सिंह को आरोपियों ने चार गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

एक गोली माथे में व तीन गोली गर्दन के आसपास लगी। आरोपियों ने उनके ऊपर पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पूरनगिरि के मुताबिक उसे नकाब लगाए दो ही लोग दिखाई दिए। घायल पूरन गिरि ने गांव कैल की मड़इयां में फोन कर घटना की सूचना दी।
सूचना पर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर परिसर में दूसरे साधु को देखा, तो मंदिर परिसर की दूसरी मंजिल में उनका कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर उसे हिरासत में लिया है। मृतक राजेंद्र सिंह के बेटे भानुप्रकाश ने मंदिर के दूसरे साधु योगी निधि गिरि, गांव बहीपुर निवासी ग्रामीण व तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
मंदिर में पेड़ों का विवाद था। विवाद के चलते ग्रामीण की गोली मारकर हत्या की गई है तथा साधु पर हमला किया है। इस मामले में आरोपी मंदिर के दूसरे साधु को हिरासत में ले लिया है। मृतक के बेटे की ओर से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
राकेश सिंह, सीओ गुन्नौर।