फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   man raped his friend's wife and shoot a video

पति के दोस्त ने महिला से किया दुष्कर्म, मोबाइल से वीडियो बनाकर ससुर को भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
man raped his friend's wife and shoot a video
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी ने मोबाइल से उसका वीडियो भी बना लिया था। आरोपी ने वीडियो को महिला के पति और ससुर के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने उस पर दबाव बनाया कि वह अपने पति को छोड़कर उससे निकाह कर ले। वरना वह उसके घर के सामने आत्महत्या कर लेगा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति ट्रक ड्राइवर है। चार माह पहले उसकी शादी हुई थी। उसके पति के साथ बरेली जनपद के सिरौली गांव का रहने वाला फुरकान भी ट्रक चलाता है। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके पति के मोबाइल से मेरा मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद आरोपी फुरकान ने उसके पति को ट्रक से धक्का देने की धमकी देकर उससे मोबाइल पर बातचीत की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अपनी मुंह बोली बहन के घर बुलाया और यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने चोरी चुपके मोबाइल से उसका भी वीडियो बना लिया था। जिसे आरोपी ने महिला के पति और ससुर के मोबाइल नंबर पर भेज दिया। आरोपी महिला पर दबाव बना रहा है कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ निकाह करे। अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वह उसके घर के सामने आत्महत्या कर लेगा। इंस्पेक्टर मझोला राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed