फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Man killed his wife just four months after their love marriage In Moradabad

UP: प्रेम विवाह के चार माह बाद ही पत्नी को मार डाला... सामने आई चौंकाने वाली वजह

Thu, 14 Nov 2024 01:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Nov 2024 01:52 PM IST
सार

मुरादाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेम विवाह के चार माह बाद ही पत्नी को मार डाला। महिला के गले और शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Man killed his wife just four months after their love marriage In Moradabad
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना इलाके के सिहोरा बाजे में बुधवार सुबह एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला ने पहले पति को तलाक देकर चार माह पहले ही सुबहान से प्रेम विवाह किया था। महिला के गले और शरीर पर चोटों के निशान हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। हत्या के बाद आरोपी पति समेत कई ससुराल वाले घर से भाग गए।

रामपुर जनपद के अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर निवासी मेहनाज (24) की शादी चार साल पहले तेलीपुरा निवासी युवक के साथ हुई थी। इसी बीच मेहनाज के प्रेम संबंध मूंढापांडे के सिहोरा बाजे गांव निवासी सुबहान के साथ हो गए। 
विज्ञापन


सुबहान के गांव में ही मेहनाज के मामा रहते हैं। सुबहान सैलून पर काम करता है। प्रेम प्रसंग के बाद मेहनाज सुबहान के साथ फरार हो गई थी। इस मामले में अजीमनगर थाने में उसके मायके वालों ने केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। हालांकि, इस घटना के बाद पहले पति ने मेहनाज को तलाक दे दिया था। सात अगस्त 2024 को सुबहान ने मेहनाज से प्रेम विवाह कर लिया था।

महिला के भाई ने लगाए गंभीर आरोप
इसके बाद से मेहनाज सुबहान के घर में ही रह रही थी। मेहनाज के भाई नासिर का आरोप है कि शादी करने के बाद सुबहान और उसके परिवार के लोग दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। छोटी-छोटी बातों पर उसे ताने देते थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसे सूचना मिली कि उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है।

महिला के शरीर पर चोट के निशान
नासिर और उसके परिवार के लोग सिहोरा बाजे पहुंचे मेहनाज का घर में शव पड़ा था। उसके गले पर चोटों के निशान थे। सूचना मिलने पर सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता और थाना प्रभारी आरपी शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति सुबहान, ससुर दिलशाद, सास फिरोजा, गुलफिजा, अरमान और भूरा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed