फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   man killed his brother in land dispute in Sambhal Of uttar pradesh

यूपी: संभल में एक शख्स ने गंडासे से काटकर भाई को उतारा मौत के घाट, भाभी को किया घायल, ये थी वजह

Sat, 15 Aug 2020 03:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Aug 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
man killed his brother in land dispute in Sambhal Of uttar pradesh
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संपत्ति के विवाद एक शख्स ने अपनी भाई से गंडासे से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। जबकि आरोपी ने अपनी भाभी को भी हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


घटना आदमपुर थाना इलाके के पौरारा गांव में हुई। पौरार गांव निवासी कंछिद सैनी के तीन पुत्र रामकेश, भगवान दास और दिनेश हैं।रामकेश के हिस्से में आई दुकान में शनिवार सुबह भगवान दास अपनी दुकान बताकर किराने का सामान रखने लगा, जिसका रामकेश ने विरोध किया।
विज्ञापन


इसी बीच भगवान दास गंडासा ले आया और रामकेश के सिर व गर्दन पर कई बार किए। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपने पति रामकेश को बचाने आई मुन्नी देवी पर भी भगवान दास ने हमला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में मुन्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया है। जबकि रामकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के आने के इंतजार में लाश के पास ही गंडासा लेकर भगवान दास बैठा रहा। पुलिस की गाड़ी के आने के बाद  वह खुद ही गाड़ी में बैठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed