फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Man claiming himself as MP Azam Khans relative arrested later released

रामपुर: गाली-गलौज कर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, खुद को बता रहा था आजम खान का संबंधी

Wed, 24 Jul 2019 07:27 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 24 Jul 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Man claiming himself as MP Azam Khans relative arrested later released
सांकेतिक तस्वीर

रामपुर में गाली-गलौज करने और धमकी देने के आरोपी घेर मीरबाज खां निवासी फरहान खां को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस के मुताबिक फरहान खां खुद को सांसद आजम खां का रिश्तेदार बता रहा था।

विज्ञापन


बता दें कि फरहान खां के खिलाफ घेर मीरबाज खां निवासी आसिफ रजा खां ने घर के सामने का रास्ता बंद कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में फरहान खां, सलमान और बिट्टू के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 323, 504 और 506 में रिपोर्ट दर्ज की थी। 
विज्ञापन


इस मामले के पुलिस ने बुधवार को बिलासपुर गेट के पास से आरोपी फरहान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। गंज प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फरहान खुद को सांसद आजम खा का भांजा बता रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed