फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Malaria Inspector's wife created ruckus in DMO office

डीएमओ कार्यालय में मलेरिया इंस्पेक्टर की पत्नी ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Malaria Inspector's wife created ruckus in DMO office
मुरादाबाद। डीएमओ (जिला मलेरिया अधिकारी) कार्यालय में मंगलवार को मलेरिया इंस्पेक्टर की पत्नी ने जमकर हंगामा किया। पत्नी ने डीएमओ पर पति से देर तक काम कराने का आरोप लगाया है। वहीं डीएमओ ने आरोप निराधार बताया। कहा, काम न करना पड़े इसलिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएमओ पीएन यादव अपने कार्यालय में बैठे थे। तभी एक मलेरिया इंस्पेक्टर की पत्नी कार्यालय में पहुंच गईं। कर्मचारियों के रोकने पर भी वह नहीं रुकीं। महिला ने पति से देर तक कार्यालय में काम कराने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। महिला काफी देर तक शोरशराबा मचाती रही। बाद में कर्मचारियों ने समझाबुझाकर उसे शांत कर घर भेज दिया। डीएमओ पीएन यादव ने बताया कि किसी कर्मचारी से अनावश्यक काम नहीं लिया जाता है। इन दिनों वायरल, डेंगू और मलेरिया का प्रकोप चल रहा है। इसके चलते वर्क लोड अधिक है। शाम को बैठक कर अगले दिन की प्लानिंग तैयार की जाती है। काम न करने पड़े, इसलिए बेवजह दबाव बनाया जा रहा है। इस संबंध में सीएमओ को अवगत कराया दिया गया है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि ने डिप्टी सीएमओ से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed