फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Malaria confirmed in 22 villagers in health camp

स्वास्थ्य शिविर में 22 ग्रामीणों में हुई मलेरिया की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Malaria confirmed in 22 villagers in health camp
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरौली के तत्वावधान में गांव देवरखेड़ा में रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों की जांच की गई। जिसमें 22 ग्रामीणों में मलेरिया की पुष्टि हुई। जबकि डेंगू पीड़ित कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

डेंगू व मलेरिया रोग फैलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरौली के चिकित्सा अधिकारी डा. विश्वास अग्रवाल के निर्देश पर डा. अरशद अली के नेतृत्व में सीएचसी की टीम ने गांव देवरखेड़ा में पहुंच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 88 ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। परीक्षण में 22 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई। जबकि डेंगू पाजिटिव कोई नहीं मिला। इसके अलावा बुखार के 25, खांसी के 35, जुखाम के 28 मरीज मिले। चिकित्सक से ग्रामीणों को घर व आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देंगे, रात को सोते समय मच्छरदानी लगाने एहतियात बरतने की सलाह दी। इस अवसर पर लैब टेक्नीशियन अतुल यादव, मदन पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed