फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   making human chain for leaving tobacco

मानव श्रृंखला बनाकर तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
making human chain for leaving tobacco
मुरादाबाद। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को कोठीवाल डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज में मानव शृंखला बनाकर लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों को मुंह के कैंसर के लक्षण बताए गए और अस्पताल में निशुल्क जांच भी की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक डॉ. केके मिश्रा ने किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. स्वतंत्र अग्रवाल ने कहा कि हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार 64.87 फीसदी पुरुष और 37.2 फीसदी महिलाएं मुंह के कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को तंबाकू के इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान पीजी के विद्यार्थियों ने मरीजों को पोस्टर व पंफलेट के जरिए तंबाकू से होने वाली हानि के बारे में बताया। अस्पताल में धूम्रपान करने वाले 55 मरीजों की जांच की गई। जिसमें 11 संदिग्ध मुंह के कैंसर के मरीज मिले। इसके अलावा पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की ओर से जिला कारागार में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बंदियों के मुंह की जांच निशुल्क की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में लोगों को तंबाकू निषेध के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसके साथ ही अस्पताल कर्मी व मरीजों को शपथ दिलाई गई कि वह तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे। अपने आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करेंगे। इस दौरान सीएमएस डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र सहित अस्पताल के कई चिकित्सक भी मौजूद रहे। विभाग की ओर से दयानंद डिग्री कॉलेज में भी छात्राओं को वर्चुअल मोड में तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसीएमओ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. राम किशोर, काउंसलर रीमा यादव, श्योवीर सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed