फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Make my daughter contest the election on the weakest seat: MP

जो सबसे कमजोर सीट हो उस पर मेरी बेटी को चुनाव लड़ा देना : सांसद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Make my daughter contest the election on the weakest seat: MP
मुरादाबाद। मुरादाबाद की सपा सांसद रुचिवीरा बेटी स्वाति वीरा को विधानसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। उन्होंने बेटी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सबसे कमजोर सीट मांगी है। जिसे लेकर उनके बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सपा सांसद रुचिवीरा की बेटी स्वाति वीरा विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। इसकी चर्चा सपाइयों के बीच काफी दिनों से चल रही है। रुचिवीरा के संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें चार मुरादाबाद जिले की हैं। जबकि एक बिजनाैर जिले की है। चर्चा तो यहां तक है कि बिजनाैर या मुरादाबाद जिले की किसी सीट से चुनाव में उतर सकती हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सांसद रुचिवीरा के बयान के वायरल एक वीडियो ने इन चर्चाओं को बल भी दिया है। करीब 24 सेकंड की इस वायरल वीडियो में एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि देखिए टिकट मांगने का हक सब को है। और सीटें भी कई सारी हैं। मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से ये कहा है कि जो सबसे कमजोर सीट हो उस पर मेरी बेटी को चुनाव लड़ा देना। रुचिवीरा के इस बयान ने पार्टी के भीतर खलबली मचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed