फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Make arrangements for mid-day meal at school level from April 1.

Moradabad News: एक अप्रैल से विद्यालय स्तर पर मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था कर लें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements for mid-day meal at school level from April 1.
मुरादाबाद। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के जिन स्कूलों में एनजीओ के माध्यम से मिड डे मील की सप्लाई होती थी, ऐसे विद्यालयों की प्रबंध समिति या पार्षद एक अप्रैल से भोजन बनवाने की व्यवस्था अपने स्तर से कर लें। आदेश की अवहेलना होने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मामले में मध्याह्न भोजन को लेकर खबरें प्रकाशित की थी। डीएम अनुज सिंह ने संज्ञान लेते हुए इस मामले में सीडीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए को पत्र जारी किया है। बताया कि वर्तमान समय में नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन वितरण का कार्य स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन

पता चला है कि स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा वितरित किए गए भोजन की गुणवत्ता उच्च स्तर की नहीं होती है। इसमें सुधार लाने के लिए ऐसे विद्यालय जहां स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से भोजन वितरण का कार्य चल रहा है, वहां पार्षद या विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से विद्यालय स्तर पर भोजन बनवाना सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी विद्यालयों को अवगत कराया है कि स्वयंसेवी संस्थाओं का कार्यकाल 31 मार्च तक समाप्त हो जाएगा। इसके बाद एक अप्रैल से विद्यालय स्तर पर भोजन बनवाना होगा। इस मामले में अनिवार्य रूप से प्रबंध समिति भोजन बनवाने के लिए आवश्यक व्यवस्था पूर्ण कर लें। आदेशों की अवहेलना किए जाने की दशा में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed