फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   majhola area on target, loot in 69 days, seven snatching incidents

निशाने पर मझोला क्षेत्र, 69 दिनों में लूट, स्नेचिंग की सात वारदातें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
majhola area on target, loot in 69 days, seven snatching incidents
मुरादाबाद। बदमाशों के निशाने पर मझोला क्षेत्र है। वारदातें यहीं बताती हैं। पिछले 69 दिनों में मझोला क्षेत्र में चेन स्नेचिंग और लूट की सात वारदातें हो चुकी हैं। इसमें छह वारदातों में बदमाशों ने महिलाओं को निशाना बनाया है। जिसे लेकर महिलाओं में दशहत का माहौल है।
विज्ञापन

वैसे शहर में छह जुलाई से लेकर 12 सितंबर के बीच लूट और चेन स्नेचिंग की तेरह वारदातें हो चुकी हैं।
वहीं चोरी की चार घटनाएं हो चुकी है। लूट स्नेचिंग की पचास फीसदी से अधिक वारदातें मझोला क्षेत्र में हुई हैं। पिछले 69 दिनों में मझोला क्षेत्र में महिलाओं से लूट की दो वारदातें हुईं, जबकि पांच वारदातें चेन स्नेचिंग रही हैं। लगातार बढ़ रही वारदातों से महिलाएं खौफजदा है। ऐसे हालात में महिलाएं मॉनिंग वॉक पर जाने बचने लगी है।
विज्ञापन

रविवार फिर आया निशाने पर
मुरादाबाद। लगातार दूसरे रविवार को बदमशों ने महिलाओं को निशाना बनाया है। पांच सितंबर को मझोला क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी में पूर्व प्राचार्य की पत्नी से बदमाशों ने चेन छीनी थी। जबकि 12 सितंबर को बुद्धि विहार में दो महिलाओं से कुंडल और चेन लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार स्नेचर पकड़े फिर भी पुलिस को चुनौती
मुरादाबाद। पुलिस ने पिछले छह दिनों में चार स्नेचर पकड़े। छह सितंबर को मामा भांजे और आठ सितंबर को दो भाइयों को चेन स्नेचिंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन रविवार को बुद्धि विहार में दो महिलाओं से लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दे डाली है।
मझोला क्षेत्र में ये हुई वारदातें
- 12 सितंबर मझोला क्षेत्र के बुद्धि विहार में दो महिलाओं से लूट
- 05 सितंबर, मझोला क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी में पूर्व प्राचार्य की पत्नी से चेन छीनी।
- 20 अगस्त, मझोला में जीरो प्वाइंट पर महिला से पर्स छीना, लात मारकर स्कूटी गिराई।
- 19 अगस्त, मझोला में दिल्ली रोड पर स्कूटी सवार कारोबारी की पत्नी से पर्स छीना।
- 26 जुलाई, मझोला में दिल्ली रोड पर होमगार्ड की पत्नी के गले पर झपट्टा माकर चेन तोड़ी।
- 26 जुलाई, मझोला के बुद्घि विहार में स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीना।
- 06 जुलाई, मझोला के बुद्घि विहार में राशन डीलर की पत्नी से कुंडल लूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed