फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Maintain cleanliness in barracks, provide quality food to prisoners

Moradabad News: बैरकों में रखें सफाई, बंदियों को मिले गुणवत्तापूर्ण भोजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Maintain cleanliness in barracks, provide quality food to prisoners
मुरादाबाद। जिला जज डॉ. अजय कुमार, प्रथम अपर जिला जज किरन बाला, डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिला जज ने पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर में सफाई रखने और बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। कारागार परिसर व कार्यालय के दौरान अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर देखा। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए। इसके बाद कारागार परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां दवाइयों की उपलब्धता व ओपीडी के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला जज ने मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। प्रथम अपर जिला जज ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि लीगल एड क्लीनिक में प्राप्त होने वाले प्रार्थनापत्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भेजें। पीएलवी सदस्यों को निर्देशित किया कि किसी भी बंदी को विधिक सहायता एवं लीगल एड की आवश्यकता हो तो वह उसे प्रार्थनापत्र लिखवाने में मदद करें। निरीक्षण के समय प्रभारी सीजेएम सर्वेश कुमार, वरिष्ठ अधीक्षक पीपी सिंह, जेलर विक्रम सिंह यादव, डिप्टी जेलर पुष्पेंद्र, मूल कुमार राही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed