फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Main accused of murder of B.Tech student arrested

छात्र सुधीर की हत्या का मुख्य आरोपी एमटेक का छात्र गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Main accused of murder of B.Tech student arrested
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले बीटेक के छात्र सुधीर सैनी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने और शिनाख्त छिपाने के लिए शव को जलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी एमटेक के छात्र शुभम को रविवार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि शुभम ने ही अपने साथी परवेंद्र सिंह के साथ मिलकर सुधीर सैनी की हत्या की थी। पुलिस परवेंद्र सिंह को दो अक्तूबर को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम ढकिया नरू निवासी वीरेंद्र का पुत्र सुधीर सैनी बरेली में ही रहकर बीटेक की पढ़ाई करता था। घटना से दो दिन पहले वह घर से बरेली जाने के लिए निकला था, जिसके बाद परिवार वालों को उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। बाद में उसका शव मूंढापांडे थाना क्षेत्र के जंगल ग्राम गनेश घाट में सूरज के खेत में पड़ा मिला था। हत्या करने वालों ने पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को जलाया भी था।
विज्ञापन

मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी सिटी ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने घटना की तफ्तीश की। कॉल डिटेल के जरिए पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र के शिवनगर जयंतीपुर निवासी परवेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। इसके आधार पर पुलिस ने परवेंद्र सिंह को दो अक्तूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार परवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया था कि बीटेक के छात्र सुधीर सैनी की हत्या उसके फुफेरे भाई एमटेक छात्र शुभम निवासी ज्वाला नगर थाना सिविल लाइन रामपुर ने उसके सहयोग से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवेंद्र सिंह ने पुलिस को यह भी बताया था कि सुधीर सैनी अपनी सौतेली बहन को परेशान करता था, जिसकी शिकायत उसने शुभम से की थी। पूर्व में भी शुभम व सुधीर सैनी के बीच झगड़ा हुआ था। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस टीम ने शुभम को रविवार जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा, बाइक तथा सुधीर सैनी के पास से आरोपियों द्वारा हत्या कर लूटे गए 17500 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में शुभम ने अपना जुर्म कबूल किया है। शुभम ने सुधीर सैनी की सौतेली बहन से प्रेम संबंध होने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed