फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Maiden murder case: Raised demand for investigation by CBI

फर्जी बैनामा कराकर मकान पर कब्जा जमाया, भटक रही पीड़िता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Maiden murder case: Raised demand for investigation by CBI
मुरादाबाद। थाना कटघर के कटघर उरपुड़ा निवासी नसीमा खातून अपने मकान पर कब्जा पाने के लिए दफ्तरों में भटक रही हैं। आरोप है कि रिश्तेदारों ने ही फर्जी बैनामा कराकर मकान पर कब्जा जमा लिया है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

55 वर्षीय पीड़ित नसीमा खातून ने डीएम को सौंपे पत्र में लिखा है कि रिश्तेदारों ने ही मिलकर कूट रचित व फर्जी बैनामा करा लिया। उन्होंने इसमें रजिस्ट्रार कार्यालय प्रथम के अधिकारियों और कर्मचारियों की भी मिलीभगत बताई है। लिखा है कि रजिस्ट्री विभाग में भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने डीएम को बताया कि मामले में कोतवाली कटघर में दो जुलाई 2020 को धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट भी दर्ज की गई। वह विधवा और हार्ट की मरीज हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही रजिस्ट्रार कार्यालय, संपूर्ण समाधान दिवस, तहसीलदार और एसडीएम दफ्तर में शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब डीएम से मामले में कार्यवाही करते हुए मकान पर कब्जा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed