फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Maid steals from businessman's house to marry her lover

Moradabad News: प्रेमी से शादी करने को नौकरानी ने कारोबारी के घर की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Maid steals from businessman's house to marry her lover
गलशहीद थाने में चोरी के अरोपी। स्रोत पुलिस
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में नौकरानी ने प्रेमी से शादी करने को कारोबारी के घर से कई लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। दो माह बाद कारोबारी की पत्नी ने अलमारी देखी तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर नौकरानी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शादी करने के बाद साथ रहने लगे थे। पुलिस ने दोनों के पास से 8.15 लाख रुपये और कुछ जेवर बरामद किए हैं। बुधवार शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गलशहीद थाना क्षेत्र के गुलशन नगर गली नंबर दो निवासी फल कारोबारी मो. नावेद के घर पिछले आठ साल से पाकबड़ा के उमरी निवासी राहीन नौकरानी थी। राहीन के असालतपुरा भूडे का चौराहा निवासी समद से प्रेम संबंध थे। 28 जून की रात वह समद के साथ चली गई और शादी कर ली। कारोबारी की पत्नी ने कार्यक्रम में जाने से पहले अलमारी खोली तो जेवर गायब थे जबकि अलमारी में खाली डिब्बे मिले। कारोबारी ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो नौकरानी ने परिवार की गैर मौजूदगी में समद को घर बुलाया और उसे जेवर चोरी कर दिए थे।
विज्ञापन

बुधवार को गलशहीद पुलिस ने आरोपी समद और राहीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8.15 लाख रुपये की नकदी, एक जोड़ी कुंडल, दो अंगूठी समेत अन्य जेवर बरामद किए हैं। आरोपी राहीन ने पूछताछ में बताया कि उसे समद से शादी करनी थी। जिसके लिए रुपयों की जरूरत थी। उसने बताया कि पांच जून को जब कारोबारी और उनकी पत्नी बाहर गए थे तो उसने समद को घर बुला लिया था और अलमारी से जेवर निकाल कर दिए थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed