फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Maharshi Dayanand Inter College players won five gold medals in Taekwondo.

Moradabad News: ताइक्वांडो में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण पदक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Maharshi Dayanand Inter College players won five gold medals in Taekwondo.
कांठ। महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ के खिलाड़ियों ने मुरादाबाद के पीएलजेएल रस्तोगी इंटर कॉलेज में हुई जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

खेल शिक्षक पदम सिंह के निर्देशन में प्रतियोगिता में शामिल हुईं जूनियर बालिका वर्ग में यशी चौहान ने 52 किलो, खुशी ने 55 किलो और माधवी बिश्नोई ने 62 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालिका वर्ग में कामाक्षी माहेश्वरी ने 52 किलो तथा सीनियर बालक वर्ग में शौर्य बिश्नोई ने 45 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं जूनियर वर्ग में सूर्यांश ने 45 किलो और ध्रुव बिश्नोई ने 51 किलो भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

खेल शिक्षक पदम सिंह ने बताया कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी बिजनौर में होने वाली मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कॉलेज प्रधानाचार्य मदन सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी प्रतिभाग करना चाहिए। खेल शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अखिलेश कुमार बिश्नोई, सुंदर सिंह, दीपक सिंह, गौरव कुमार, अरविंद कुमार शर्मा, पीतांबर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरीश चंद्र तिवारी, निशिकांत पाठक, अतवीर सिंह त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed