फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Magisterial inquiry into the encounter; statement with evidence can be given to the city magistrate

Moradabad News: मुठभेड़ की मजिस्ट्रीयल जांच, नगर मजिस्ट्रेट को साक्ष्यों के साथ दे सकते हैं बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Magisterial inquiry into the encounter; statement with evidence can be given to the city magistrate
मुरादाबाद। कटघर में बदमाश आसिफ उर्फ टिड्डा और दीनू के मुठभेड़ में ढेर होने मामले में मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। नगर मजिस्ट्रेट इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति इस मुठभेड़ के संबंध में अपना बयान या साक्ष्य देना चाहता है तो आठ जनवरी को उनके कार्यालय में आकर दे सकता है।
विज्ञापन

कटघर थाना के बरवाला माजरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर हाजी जफर ने 27 सितंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने बताया कि उनसे फोन पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी मांगने वाले आरोपी आसिफ उर्फ टिड्डा और उसके साथ दीनू पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 10 नवंबर को भोजपुर क्षेत्र में मेरठ के रसीद नगर आसिफ उर्फ टिड्डा और मेरठ के सरुरपुर क्षेत्र के खिवाई गांव निवासी दीनू को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इस दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल और एसटीएफ के एएसपी बृजेश सिंह की बुलेटप्रुफ जैकेट में गोली लगी थी। एसएसपी की ओर इस मामले में भोजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मुठभेड़ की मजिस्ट्रीयल जांच नगर मजिस्ट्रेट विनय पांडेय कर रहे हैं। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस प्रकरण से संबंधित कोई व्यक्ति साक्ष्य और बयान देना चाहता है तो वह 8 जनवरी 2026 की सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक कार्यालय में आकर दे सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed