फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Madrasa received funding of Rs 3 crore, inquiry will be done

Moradabad News: मदरसे को हुई तीन करोड़ की फंडिंग, होगी पूछताछ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Madrasa received funding of Rs 3 crore, inquiry will be done

विज्ञापन
मुरादाबाद। कौमार्य प्रमाणपत्र मांगकर विवादों में घिरे मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात को नवंबर माह में हुई तीन करोड़ की फंडिंग की जांच होगी। अभी तक की जांच में तीन साल के दौरान छह ट्रांजक्शन संदिग्ध पाए गए हैं। इस मामले में जांच कमेटी मदरसा संचालक से पूछताछ करेगी। साथ ही बैंकों से रिकॉर्ड मांगे गए है।
पाकबड़ा के लोधीपुर राजपूत स्थित मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात के प्रबंधन पर छात्रा से कौमार्य प्रमाणपत्र मांगने के आरोप की जांच के दौरान विदेशी फंडिंग का मामला भी सामने आया। इसके बाद डीएम अनुज सिंह ने एमडीएम प्रशासन के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने मदरसा प्रबंधक से तीन साल सा ब्यौरा मांगा था। चार खातों की जांच में कमेटी के हाथ कुछ खास नहीं लगा। इस मामले में एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने मदरसा संचालक से पैन कार्ड मांगकर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पाया गया कि मदरसे को तीन करोड़ रुपये की फंडिंग नवंबर में हुई है। इसके साथ ही छह ट्रांजक्शन का पता नहीं चल रहा है कि कहां से पैसे आए और कहां गए हैं। कमेटी में शामिल मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्ध, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और एडीएम सिटी इस मामले में शीघ्र बैठक करेंगे।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन संगीता गौतम का कहना है कि अभी जांच जारी है। इस मामले में अभी 13 साल पहले का ब्यौरा नहीं मंगाया गया है। इधर मदरसा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मामले में चार्जशीट लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed