फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Madrasa funding will be investigated by another agency, recommendation sent to the government

Moradabad News: मदरसा के फंडिंग की जांच अन्य एजेंसी करेगी, शासन को भेजी सिफारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Madrasa funding will be investigated by another agency, recommendation sent to the government
मुरादाबाद। विवादों में घिरे पाकबड़ा स्थित मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात की जांच किसी अन्य एजेंसी से कराने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को सिफारिश भेजी है। बताया जा रहा है कि पेटीएम सहित अन्य लेनदेन का रिकाॅर्ड स्थानीय स्तर पर नहीं मिल रहा है। इस मामले में सक्षम एजेंसी ही लेनदेन का पता लगा सकती है।
विज्ञापन

पाकबड़ा के लोधीपुर राजपूत स्थित मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात के प्रबंधन पर छात्रा से कौमार्य प्रमाणपत्र मांगने के आरोप की जांच के दौरान विदेशी फंडिंग की शिकायत सामने आई थी। इसके बाद डीएम अनुज सिंह ने एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में कमेटी एक गठित कर दी। कमेटी ने मदरसा प्रबंधक से पहले तीन साल का ब्यौरा मांगा था। चार खातों की जांच में कमेटी के हाथ कुछ खास नहीं लगा। इसके बाद समिति ने मदरसा संचालक से पैन कार्ड मांगकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान समिति ने मदरसे का दस साल का ब्यौरा बैंकों से मंगाए गए। इसमें पेटीएम का काफी धन खातों के रिकाॅर्ड में दर्शाया गया है। एक बार में 50 हजार से अधिक कैश खाते में जमा किए गए थे, जबकि नगद पैसा समिति में नहीं लिए जा सकते है। पैसा किन लोगों ने मदरसे को दिया है। इस बारे में बैंकों से पूरा रिकाॅर्ड नहीं मिल सका। समिति का आकलन है कि मदरसा प्रबंधन ने करोड़ों का लेनदेन किया है।
विज्ञापन

इस मामले में ईडी सहित अन्य सक्षम एजेंसी ही पूरा रिकार्ड खंगाल सकती है। कमेटी में शामिल मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्ध, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बैठक करने के बाद पूरा मामला शासन को भेजने का निर्णय लिया। एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने बताया कि इस मामले की जांच किसी अन्य एजेंसी से कराने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। शासन ही इस मामले में अंतिम निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed