{"_id":"666b8aaf3f0cd040260f9ee9","slug":"made-pornographic-video-clip-through-video-call-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-419099-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: भविष्य पूछने के लिए किया था वीडियो कॉल, बना दी अश्लील वीडियो क्लिप, पता चला तो युवती के उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: भविष्य पूछने के लिए किया था वीडियो कॉल, बना दी अश्लील वीडियो क्लिप, पता चला तो युवती के उड़ गए होश
Fri, 14 Jun 2024 05:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:41 AM IST
सार
मुरादाबाद में युवती ने भविष्य जानने के लिए एक व्यक्ति को वीडियो कॉल की। आरोप है कि व्यक्ति ने युवती की अश्लील वीडियो तैयार कर दी। इसके बाद वह युवती को ब्लैकमेल कर पैसे की मांग कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
moradabad police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्योतिषी का झांसा देकर जालसाज ने वीडियो कॉल कर युवती की अश्लील वीडियो क्लिप बनाई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जालसाज पैसे की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह किसी ज्योतिषी से बात कर अपने भविष्य के बारे में जानना चाहती थी। 25 दिसंबर 2023 को एक दोस्त शानू के माध्यम से उसे एक ज्योतिषी का मोबाइल नंबर मिला।
विज्ञापन
कॉल कर संपर्क किया तो ज्योतिषी ने अपना नाम कबीर बताया था। बातचीत के दौरान तथाकथित ज्योतिषी ने पूजा कराने का आडंबर फैलासा। यह भी कहा कि तुमको पूजा में वीडियो कॉल पर बैठना होगा और मैं अपने यहां से पूजा करूंगा।
विज्ञापन
युवकी जालसाज के प्रभाव में आ गई। युवती वीडियो कॉल के माध्यम से पूजा पर बैठ गई। जालसाज ने झांसा देकर उससे कई क्रियाएं कराईं। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने युवती की एक अश्लील वीडियो तैयार कर ली।
अब उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ब्लैकमेल कर रहा है। युवती का कहना है कि आरोपी पैसों की डिमांड कर रहा है। पैसे नहीं देने पर उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। परेशान होकर युवती ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की।
पूरी बात सुनने के बाद एसएसपी ने तत्काल केस दर्ज करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी कोतवाली ऊषा मलिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी कबीर के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है। मोबाइल नंबर की मदद से जांच कर आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।