फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lucky variours wins in CPL firsts cricket match with eight wickets

सीपीएल : लकी वारियर्स की टीम ने जेड एंड एस को आठ विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
lucky variours wins in CPL firsts cricket  match with eight wickets
मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी - फोटो : CITY
मुरादाबाद। सीपीएल यानी कलक्ट्रेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ रेलवे स्टेडियम में बुधवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किया। पहले मुकाबले में लकी वारियर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने जेड एंड एस एसोसिएट्स क्रिकेट क्लब की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। वहीं दूसरे मुकाबले में टू माउंट चड्ढा ग्रुप की टीम ने एमएच वारियर्स की टीम को छह विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

जेड एंड एस एसोसिएट्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 136 रन पर ऑल आउट हो गई। अभय अग्रवाल ने 35 और नासिर हुसैन ने 32 रनों का योगदान दिया। लकी वारियर्स क्रिकेट क्लब की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए नयन गुप्ता और निखिल चौहान ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लकी वारियर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 16 ओवरों में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। जेड एंड एस एसोसिएट्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए वेंक्टेश द्विवेदी ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में एमएच वारियर्स की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 131 रनों पर ऑलआऊट हो गई। जिसमें बासित हुसैन ने 50 और उज्ज्वल गुप्ता ने 16 रनों का योगदान दिया। टू माउंट चड्ढा ग्रुप की ओर से गेंदबाजी करते हुए हैप्पी ने 4 और पर्व सिंह ने 3 विकेट लिए। टू माउंट चड्ढा ग्रुप की टीम ने 19 ओवरों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें अभिषेक ने नॉटआऊट 71 और चन्द्रा सिंह ने 30 रनों का योगदान दिया। एमएच वारियर्स क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आमिर सिद्दीकी ने 2 और उज्ज्वल गुप्ता ने 1 विकेट लिया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, रफी हुसैन, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, नावेद सिद्दीकी, नजाकत, अरविंद कुमार वर्मा, गोपी किशन, नईम खान, शब्बू, साजिद वेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed