{"_id":"6169e90335e4ec052949d80b","slug":"lowest-vaccination-for-the-second-time-in-ten-months-city-news-mbd4062863146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस माह में दूसरी बार सबसे कम टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस माह में दूसरी बार सबसे कम टीकाकरण
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान में दस माह में दूसरी बार वैक्सीन की डोज लगवाने वालों की संख्या कम रही। जिले के बारह केंद्रों पर सिर्फ 602 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। दो केंद्रों पर टीकाकरण का खाता तक नहीं खुला। इससे कम टीकाकरण सोलह जनवरी को अभियान के पहले दिन था।
सोलह जनवरी को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। पहले दिन छह सौ स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन 479 स्वास्थ्य कर्मी ही टीकाकरण कराने केंद्रों पर पहुंचे थे। वहीं शुक्रवार को दशहरे का अवकाश होने के चलते जिले में सिर्फ 12 केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। जहां कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए सिर्फ 602 लोग ही पहुंचे। भोजपुर और बिलारी में टीकाकरण के लिए कोई नहीं पहुंचा। यहां टीकाकरण शून्य रहा। सबसे अधिक शहर के केंद्रों पर 245 लोगों का टीकाकरण किया गया।
शुक्रवार को जिले में कम ही केंद्रों पर टीकाकरण के लिए सत्र लगाए गए। जहां 602 लोग की टीकाकरण कराने पहुंचे। दशहरे की छुट्टी होने के चलते लोगों ने टीकाकरण में रुचि कम दिखाई।
विज्ञापन
- डॉ. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
कहां कितना टीकाकरण
भोजपुर 00
बिलारी 00
डिलारी 16
कांठ 20
कुंदरकी 74
मूंढापांडे 18
ताजपुर 69
ठाकुरद्वारा 160
मुरादाबाद नगर 245