फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lover couple video viral in moradabad demanding for police protection

मुरादाबाद में प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, पुलिस से मांगी सुरक्षा

Mon, 15 Jul 2019 05:27 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 15 Jul 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Lover couple video viral in moradabad demanding for police protection
प्रेमी युगल (सांकेतिक तस्वीर)

मुरादाबाद बरेली की साक्षी मिश्रा की तरह मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी से परिजनों की रजामंदी के बगैर शादी कर ली है। युवती की मांग है कि उसके पति के खिलाफ दर्ज मामले को खत्म किया जाए और नवदम्पति की सुरक्षा का उचित प्रबंध किया जाए। 

विज्ञापन


इस संबंध में युवती ने पति के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी देहात उदय शंकर सिंह से मुलाकात की और उनको पूरे मामले से अवगत करवाया। युवती ने इस दौरान अपने परिवारवालों से पति और खुद को खतरा भी बताया। एसपी देहात ने ठाकुरद्वारा पुलिस को इस संबंध में कार्यवाही और दम्पति की सुरक्षा के निर्देश दिए।

विज्ञापन

इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो दम्पति ने नहीं बल्कि किसी दूसरे व्यक्ति ने बनाया है। वीडियो में युवती ने अपनी शादी की जानकारी दी और सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मामले में एसपी देहात उदय शंकर सिंह का कहना है कि युवती के परिवार वालों से बात हो गयी है।

वह मजदूर हैं, उनका कहना है कि उनकी तरफ से बेटी और उसके प्रेमी को कोई खतरा नहीं है। अब पुलिस इस मामले में युवती का मेडिकल कराकर उसके बयान कोर्ट में कराएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed