फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lover couple married in Milak Kotwali in Rampur, policeman and complainant became Barati

थाने में हुई शादी: रामपुर के मिलक कोतवाली में प्रेमी जोड़े ने लिए सात फेरे, पुलिसकर्मी और फरियादी बने बराती

Tue, 08 Aug 2023 09:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिलक (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, मिलक (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 09:28 PM IST
सार

मिलक का रहने वाला प्रेमी जोड़ा लंबे समय से शादी करना चाहते थे। परिजनों उनके इस फैसले के खिलाफ थी। प्रेमिका ने इसकी शिकायत पुलिस से की। दोनों पक्षों की लंबी वार्ता के बाद परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में उनकी शादी करवाई। 

विज्ञापन
Lover couple married in Milak Kotwali in Rampur, policeman and complainant became Barati
रामपुर के मिलक कोतवाली में हुई प्रेमी जोड़े की शादी - फोटो : संवाद

विस्तार

मिलक (रामपुर)। कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े ने सात फेरे लिए। आठ बजे के करीब कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का पिछले काफी समय से युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए शादी करने का कदम उठाया तो दोनों के परिजन उनके बीच की दीवार बन गए।

विज्ञापन


प्रेमी भी विवाह से इन्कार करने लगा। प्रेमी की बातों से क्षुब्ध होकर प्रेमिका ने महिला थाना परामर्श केंद्र में इंसाफ की गुहार लगायी। मंगलवार को पुलिस ने प्रेमी जोड़े व उनके परिजनों को परामर्श केंद्र बुलाया। दोनों परिवारों के बीच घंटों चली वार्ता के बाद तत्काल प्रेमी जोड़े के विवाह का निर्णय लिया।
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में मंदिर के पुजारी ने विवाह के संकल्प पढ़ सात फेरों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। प्रेमी जोड़े ने मौके पर मौजूद परिजनों के चरण स्पर्श कर वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद लिया।पुलिस के साथ साथ कोतवाली में आए फरियादी व राहगीर प्रेमी जोड़े के विवाह के साक्षी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह पश्चात वर व वधु पक्ष द्वारा मिठाई भी वितरित की गयी। प्रेम-प्रसंग को अंतिम अंजाम देते हुए प्रेमी जोड़ा एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले खुशी-खुशी अपने गंतव्य को रवाना हो गया। कोतवाली परिसर में प्रेमी युगल की शादी की चर्चा शहर में जोरों पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed