फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   lotus was most effectd on six booth

सर्वाधिक मतदान वाले टॉप टेन बूथों में छह पर जमकर दौड़ी साइकिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
lotus was most effectd on six booth
मुरादाबाद। शहर विधानसभा क्षेत्र के सर्वाधिक मतदान वाले दस बूथों में से छह पर कमल खिला है। इन बूथों पर साइकिल की रफ्तार सुस्त रही। भाजपा प्रत्याशी को सपा से अधिक वोट मिले। वहीं चार बूथों पर सपा उम्मीदवार को भाजपा से अधिक मत मिले।
विज्ञापन

मुरादाबाद शहर विधानसभा क्षेत्र में 529022 मतदाताओं के मतदान के लिए 558 मतदेय स्थलों पर वोट 14 फरवरी को डाले गए थे। इनमें से 177724 पुरुष व 142942 महिला मतदाताओं समेत कुल 320666 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शहर सीट पर वैसे तो ओवरऑल 60.60 फीसदी मतदान हुआ था, लेकिन इस विधानसभा सीट के टॉप टेन ऐसे बूथ भी थे, जहां 80 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रमुख राजनीतिक दलों में इनमें से छह बूथों पर भाजपा तो चार बूथों पर सपा एक दूसरे से काफी आगे रही। भाजपा व सपा को जहां अधिक वोट मिले वह उनके अपने-अपने गढ़ कहे जाते हैं। लेकिन खास बात यह है कि भाजपा के गढ़ वाले बूथ जूनियर हाईस्कूल मोरा कक्षा-1 स्थित मतदेय स्थल के बूथ संख्या 400 पर तथा देहरी स्थित स्कूल के बूथ 220 पर सपा प्रत्याशी से बसपा प्रत्याशी को अधिक मत प्राप्त हुए। इसी तरह सपा के गढ़ वाले जूनियर हाईस्कूल लोधीपुर के बूथ संख्या 409 पर भाजपा प्रत्याशी से अधिक मत बसपा प्रत्याशी को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed