{"_id":"6adfc50ba4c6cc863f01720f","slug":"lord-valmiki-procession-taken-out-with-great-fanfare-in-bilari-kanth-news-c-276-1-smbd1006-113494-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिलारी धूमधाम से निकली भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिलारी धूमधाम से निकली भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा
Tue, 27 Oct 2026 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगर में वाल्मीकि समाज बिलारी के तत्वावधान में सोमवार शाम धूमधाम से भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल अनेक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
नगर के वाल्मीकि शिव मंदिर पर सोमवार दोपहर बाद बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग और अतिथि इकट्ठा हुए। यहां शोभायात्रा आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। बाद में नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, भाजपा के पूर्व एमएलसी परमेश्वरलाल सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश सैनी और डॉ. गीता शर्मा, महामंडलेश्वर संदीप खत्री, सिद्धार्थ शेखर, प्रेम कुमार, चंद्रगुप्त मौर्य एडवोकेट आदि अतिथियों ने शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहा रथ खींचकर शोभायात्रा की शुरुआत कराई।
शोभायात्रा के आयोजन में समिति के अध्यक्ष शिंभू वाल्मीकि के अलावा ब्रजनन्दन अखिलेश, राकेश, जीतू, सोनू, राहुल, हरीश, रज्जन, शिवा, गजराम सिंह, आजाद रत्नाकर, राजेंद्र सहदेव, सुरेश, विक्की, सौरभ, रामबाबू शास्त्री, कपिलराज, आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
शोभायात्रा में शंकर भगवान, गौरा पार्वती, लक्ष्मी गणेश, लव कुश, जाहरवीर, शेरावाली आदि की झांकियां मुख्य रूप से शामिल रहीं। शोभायात्रा में शामिल काली का अखाड़ा के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते चल रहे थे।
शोभायात्रा निर्धारित मार्गों पर होते हुए देर शाम वाल्मीकि शिव मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल अतिथियों और शोभायात्रा आयोजन समिति के सदस्यों पर रास्ते में कई स्थानों पर नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल साथ रहा।