फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   looted chain of student recovered

Moradabad: रेलवे कर्मी ने लूटी थी छात्रा से चेन, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

Thu, 11 Aug 2022 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 01:42 AM IST
सार

आरोपी राजीव कुमार उर्फ रिंकू रेलवे में इलेक्टीशियन है। नशा करने का आदी है, जिस कारण ड्यूटी भी नहीं करता है। नशे के लिए ही उसने छात्रा से चेन लूटी थी। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
looted chain of student recovered
चेन लूटने का आरोपी रेलवेकर्मी गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

सिविल लाइंस में मंगलवार दोपहर रेलवे कर्मी ने स्कूटी सवार छात्रा से चेन लूटी थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये पुलिस चौबीस घंटे में ही आरोपी तक पहुंच गई और उसे दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर चेन भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी नशा करने का आदी है।

विज्ञापन


सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि नागफनी थानाक्षेत्र के दौलतबाग निवासी राजीव कुमार की बेटियां वाणी और जिया मंगलवार दोपहर स्कूटी से अपनी मौसी के घर चंद्र नगर जा रही थीं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे हरथला कॉलोनी स्थित ताज होटल के पास पहुंची थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने वाणी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली थी। इसके बाद बदमाश बाइक दौड़ाकर भाग गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे बदमाश और उसकी बाइक की तस्वीरें पुलिस के हाथ लग गईं। उसके जरिये पुलिस ने मझोला के चाऊ की बस्ती राजीव कुमार उर्फ रिंकू को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानेदही पर चेन और घटना में इस्तेमाल की बाइक भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी राजीव कुमार उर्फ रिंकू रेलवे में इलेक्टीशियन है। नशा करने का आदी है, जिस कारण ड्यूटी भी नहीं करता है। नशे के लिए ही उसने छात्रा से चेन लूटी थी। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed