फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   loot in export firm at moradabad

पीतल फर्म में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट, सिक्योरिटी गार्ड की रायफल छीनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
loot in export firm at moradabad
मुरादाबाद। कटघर थाने में निर्यातक ने एक अन्य निर्यातक और उनके बेटे समेत 42 के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि पिता पुत्र 40 लोगों को साथ लेकर दीवार तोड़कर फर्म में घुस गए और तीन लाख रुपये नगद व बीस लाख रुपये के गिफ्ट आइटम लूट लिए। विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। सिक्योरिटी गार्ड की रायफल और कारतूस भी छीन कर ले गए हैं।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के लाजपत नगर निवासी समीर अहमद खां ने नागफनी थानाक्षेत्र के कांठ दरवाजा निवासी फसीउल्लाह और उनके बेटे सैफउल्ला व चालीस अज्ञात के खिलाफ, बलवा, मारपीट, तोड़फोड़, लूटपाट समेत अन्य धाराओं में कटघर थाने में केस दर्ज कराया है। जिसमें समीर अहमद ने पुलिस को बताया कि ईदगाह रोड पर उनकी निर्यात फर्म है। फर्म से ही सटा हुआ आरोपी का एक मकान है। आरोप लगाया कि फसीउल्लाह और सैफउल्ला ने गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने मकान की दीवार तोड़ दी। इसके बाद फर्म की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद फर्म में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके साथ 30-40 अन्य लोग भी थे। उन्होंने फर्म में रखा तीन लाख का कैश और करीब बीस लाख रुपये की कीमत के एक्सपोर्ट आइटम भी लूट लिए। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड की रायफल और 13 कारतूस भी छीन लिए हैं। फर्म में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए हैं। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि वादी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed