फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   loot

बेटी की शादी कर लौट रहे पिता से नोटों से भरा बैग छीन कर बदमाश भागा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
loot
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा स्थित डींगरपुर तिराहे के पास शुक्रवार शाम छह बजे किसान से नोटों से भरा बैग छीन कर बदमाश भाग गया। घटना के समय किसान अपनी बेटी की शादी कर घर लौट रहा था। किसान के शोर मचाने पर लोग बदमाश के पीछे दौड़े। एक युवक ने बदमाश को पकड़ भी लिया, लेकिन वह उसे धमका कर भा गया। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। बैग में एक लाख 35 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

लूट की ये वारदात संभल के असमोली थानाक्षेत्र के मालपुर मिलक निवासी छिद्दा हुसैन के साथ हुई। शुक्रवार को उनकी बेटी नाजरीन की शादी थी। शादी समारोह का पाकबड़ा स्थित शहनाई बैंक्वेट हाल में आयोजित किया गया था। बारात डिडौली थानाक्षेत्र के चौधरपुर गांव से आई थी। शुक्रवार शाम करीब छह बजे नाजरीन का अतीक के साथ निकाह हुआ। शादी समारोह संपंन होने के बाद बारात को विदा कर दिया गया था। छिद्दा हुसैन और उनका परिवार भी बैंक्वेट हाल से घर वापस जाने की तैयारी करने लगा। परिवार के सभी सदस्य एक पिकअप गाड़ी में बैठ कर घर जाने लगे। पिकअप गाड़ी में छिददा हुसैन रूपये से भरा बैग लेकर बैठ गए। गाड़ी में डाले पर एक युवक आकर खड़ा हो गया। लोगों ने उससे पूछा तो उसने कहा की वह आगे मोड़ पर उतर जाएगा। पिकअप वाहन ड़ींगरपुर तिराहे के पास पहुंची और मोड़ पर कुछ धीमी हुई। तब बदमाश ने छिद्दा हुसैन के हाथ में से बैग छीन लिया और गाड़ी से उतर कर फरार हो गया। गाड़ी में सवार लोगों ने शोर मचा दिया और भीड़ बदमाश के पीछे दौड़ने लगी। एक युवक ने बदमाश को पकड़ भी लिया , लेकिन आरोपी बदमाश उसे धमकी देता हुआ भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गया। पीड़ित छिददा हुसैन ने बताया की बैग में एक लाख पैंतीस हजार रूपये थे। पाकबड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चौदह घरों में चोरी करने वालों का सुराग नहीं
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में चोरों ने कुछ ही दिन के अंतराल में चौदह घरों के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया है। लेकिन पुलिस अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। अब बदमाश ने एक व्यक्ति से बैग छीन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed