फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   loot

टाइल्स शोरूम में डाका, पुलिस पर फायरिंग कर बदमाश फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
loot
मुरादाबाद। शहर से सटे काशीपुर तिराहे पर शुक्रवार देर रात बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे डाला। शटर उखाड़कर हथियार बंद सात बदमाश टाइल्स शोरूम में घुस गए और शोरूम के मालिक व उनकी गाड़ी के चालक को तमंचे के बल पर लेकर जमकर मारपीट की। करीब आधे घंटे तक यहां लूटपाट की। गजब यह रहा कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने बदमाशों को जवाब देने की कोशिश की पर पुलिस कर्मियों की पिस्टल दगा दे गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई है।
विज्ञापन

कटघर की एकता कालोनी निवासी जाहिद हुसैन का काशीपुर तिराहे पर साईं ढाबे के सामने काशीपुर रोड पर मास्टर टाइल्स नाम से शोरूम है। जाहिद हुसैन ने बताया कि रात में वह शोरूम में बने कक्ष में सो रहे थे, जबकि शटर से कुछ ही दूरी पर चालक नफीस निवासी मलकपुर सो रहा था। शुक्रवार रात एक बजकर दस मिनट पर सात बदमाश शटर तोड़कर शोरूम में घुस गए। उन्होंने सबसे पहले नफीस को अपने कब्जे में ले लिया। उसे पीटकर उससे ग्यारह हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने दराज तोड़कर बीस हजार रुपये और एक चेक अपने कब्जे में ले लिया। जाहिद ने बताया कि तब तक वह अपने बेटे और भाई को फोन पर सूचना दे चुके थे। तभी बदमाश उनकी तरफ लपके और मोबाइल छीन लिया। पिटाई भी की। आधा घंटे तक यहां कहर बरपाने के बाद बदमाश बाहर निकलने लगे। इसी बीच जाहिद हुसैन के बेटे और भाई पुलिस लेकर शो रूम के पास पहुंच चुके थे। बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जाहिद हुसैन के भाई मुजाहिद हुसैन ने बताया कि पुलिस वालों ने भी गोली चलाने की कोशिश की लेकिन उनके पिस्टल नहीं चल पाई। तब तक बदमाश जंगल की ओर भाग गए। पुलिस कर्मियों ने इसकी पुलिस कंट्रोल में दी जिस पर कुछ ही देर में थाने से भी पुलिस पहुंच गई थी। बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। इंस्पेक्टर कटघर देवेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed