फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Look at the Smart City markets... bikes and cars are parking by encroaching on the road.

Moradabad News: देखिए स्मार्ट सिटी के बाजार...सड़क को घेरकर खड़ीं हो रहीं बाइक और कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Look at the Smart City markets... bikes and cars are parking by encroaching on the road.
मुरादाबाद। शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सड़कें ही वाहनों की पार्किंग का ठिकाना बन गई हैं। दुकानों के सामने और सड़क के बीच में डिवाइडर के दोनों ओर दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े रहते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। सबसे अधिक परेशानी शाम के समय होती है। बाजार में भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लगने लगता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

बुध बाजार, गंज बाजार, जीएमडी रोड, कोर्ट रोड और चौमुखापुल समेत प्रमुख बाजारों में ग्राहक सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। बुध बाजार में सड़क पर निर्धारित पार्किंग नहीं है, इसके बावजूद डिवाइडर के दोनों ओर और दुकानों के सामने वाहन खड़े किए जाते हैं। इसी तरह जीएमडी रोड, कोर्ट रोड और चौमुखापुल के आसपास भी सड़क किनारे वाहनों का जमावड़ा रहता है। सुबह 10 बजे बाजार खुलने के साथ ही सड़क किनारे वाहन खड़े होने शुरू हो जाते हैं। दोपहर में स्थिति सामान्य रहती है, लेकिन शाम को बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ने के साथ वाहनों की संख्या भी बढ़ जाती है। इसकी वजह से कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनती है। व्यापारी सुरक्षा फोरम मुरादाबाद के अध्यक्ष विजय मदान का कहना है कि बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्राहक मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़ा करते हैं। कई बार दुकानों के सामने वाहन खड़े होने से ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

00
दुकानदार व व्यापारी बोले...
-जीएमडी रोड और बुध बाजार में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्राहक मजबूरी में सड़क पर वाहन खड़ा करते हैं। शाम को भीड़ बढ़ने पर जाम लगने लगता है।-अरविंद गुप्त, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

-बुध बाजार में पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। शाम को ग्राहक और वाहन दोनों बढ़ जाते हैं। प्रशासन पार्किंग की व्यवस्था करे तो यातायात सुधरेगा।-संदीप बजाज, व्यापारी
-डिवाइडर के दोनों ओर वाहन खड़े होने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। शाम को खरीदारी के समय वाहनों की संख्या बढ़ती है, जिससे परेशानी होती है।-अमन, दुकानदार

-जीएमडी रोड पर निर्धारित पार्किंग नहीं है। लोग सड़क किनारे वाहन खड़े करके चले जाते हैं। शाम को भीड़ बढ़ने पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है।-सुमित, दुकानदार
-कोर्ट रोड पर सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से शाम को जाम लगता है। इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।-रंजीत सक्सेना, दुकानदार

-चौमुखापुल, कोर्ट रोड और अन्य बाजारों में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। शाम को वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति बनती है।-मोहित सिंह, दुकानदार

00

वर्जन..
-वाहनों को खड़ा करने के लिए शहर में कई जगह पार्किंग स्थल बनाया गया है। बुध बाजार समेत अन्य बाजारों में सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए यातायात विभाग को पत्र लिख दिया गया है। इन वाहनों पर आगे की कार्रवाई यातायात विभाग की ओर से की जाएगी।-अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed