फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   long waiting for adhaar registration

आधार कार्ड बनवाना है तो एक सप्ताह पहले आइए...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
long waiting for adhaar registration
मुरादाबाद। आधार कार्ड बनवाने के लिए बैंकों में भीड़ उमड़ रही है। एक दिन में गिने-चुने कार्ड बनवाए जा रहे हैं, जबकि उससे बड़ी संख्या में लोगों को वापस घर भेज दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि कार्ड बनवाने के लिए एक-एक सप्ताह आगे की तारीख दी जा रही है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्था बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

आधार कार्ड बनने की सुविधा जन सेवा केंद्रों पर बंद होने के बाद से बैंकों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। मुरादाबाद में 37 बैंक शाखाओं में कार्ड बनाने के केंद्र हैं, लेकिन सात सितंबर को 13 शाखाओं में काम चला था। तीन शाखाओं में दो सितंबर से काम बंद है और 16 शाखाओं में पांच सितंबर से कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। इसकी वजह से संचालित शाखाओं में सुबह से ही नंबर पहले लगाने के लिए लाइन लग जाती है। सोमवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में बैंक खुलने से पहले ही करीब 50 लोग कार्ड बनवाने के लिए पहुंच गए। कार्ड बनवाने के लिए चार से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। संचालक मोहित ने बताया कि आठ सितंबर को अवकाश था और नौ सितंबर को कितनी शाखाओं में कार्य किया गया है, इसकी जानकारी मंगलवार को मिल जाएगी। उसने बताया कि एक दिन में 20 से 22 कार्ड ही बन पाते हैं, जबकि प्रतिदिन भीड़ 150 तक की संख्या में आ रही है। इसलिए सोमवार को आए लोगों के कार्ड 16 सितंबर को बन पाएंगे। शाखा प्रबंधक एसके मित्तल का कहना है कि दूर-दूर से लोग कार्ड बनवाने के लिए आ रहे हैं। केंद्र का संचालन स्वतंत्र एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। व्यवस्था बनाए रखने की वजह से नंबर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बेटा-बेटी का आधार कार्ड बनवाने आई थी। बेटी का कार्ड बन पाया है। सुबह छह बजे बैंक पहुंच गई थी। कार्ड बनवाने के लिए चार चक्कर लगा चुकी हूं। दूसरी जगह नहीं बनने की वजह से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमवती, कुंदनपुर।
सुबह ही नंबर लगाने के लिए आ गए थे। चार बच्चों के कार्ड बनवाने हैं। पास में ही एक बैंक की शाखा है, लेकिन उसमें नहीं बनाए जा रहे हैं। इसकी वजह से काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
अनीता देवी, प्रीतम नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed