फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Long haul trains rained money on railways, earned 44.09 crores

लांग हॉल ट्रेनों ने रेलवे पर बरसाया धन, 44.09 करोड़ कमाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Long haul trains rained money on railways, earned 44.09 crores
माल ढुलाई से कमाई के मामले में फरवरी माह में मुरादाबाद रेल मंडल ने लाभ अर्जित किया है। 28 दिनों में कुल 0.499 मीट्रिक टन माल की लोडिंग की गई है। इससे मुरादाबाद रेल मंडल को 44.09 करोड़ रुपये का राजस्व का प्राप्त हुआ है। आय बढ़ाने में लांग हॉल ट्रेनों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। पिछले वर्ष फरवरी माह में मंडल से केवल आठ लांग हॉल ट्रेनें गुजरी थीं। जबकि इस वर्ष फरवरी में 160 लांग ट्रेनों का इंटरचेंज हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा लांग हॉल ट्रेनों के 23 रैक मुरादाबाद में बनाए गए हैं। रेलवे को राजस्व में यह वृद्धि मंडल में स्थापित व्यापार विकास इकाई के प्रयासों के फलस्वरूप हुई है। फरवरी-2022 में मुरादाबाद मंडल से 62 कंटेनर रैकों की लोडिंग की गई है। जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 55 रैकों की कंटेनर लोडिंग हुई थी। वहीं, इस बार मुरादाबाद मंडल ने ट्रेनों के संचालन के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुरादाबाद मंडल ने फरवरी-2021 में कुल 3829 यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों का संचालन किया था। फरवरी-2022 में कुल 5841 यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों का संचालन किया है। इसके चलते पिछले वर्ष की तुलना संचालन में 52.55 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। मंडल में इलेक्ट्रिक लोको इंजन की उपयोगिता भी फरवरी 2021 के मुकाबले 60.17% बढ़ गई है। डीआरएम अजय नंदन का कहना है कि तकनीक का सदुपयोग कर मुरादाबाद रेल मंडल लगातार राजस्व वृद्धि के नए उपाय तलाश रहा है। व्यापार विकास इकाइयों के प्रयासों से माल ढुलाई में सफलता मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed