फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lok Sabha Elections SP declared Ziaur Rahman Burke as its candidate from Sambhal

Lok Sabha Elections: सपा ने पूरा किया वादा, पोते जियाउर्रहमान को सौंपी डॉ. बर्क की विरासत; संभल से दिया टिकट

Wed, 20 Mar 2024 08:45 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: श्याम जी. Updated Wed, 20 Mar 2024 08:45 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को एक और उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी ने संभल (8) से जियाउर्रहमान बर्क  प्रत्याशी घोषित किया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections SP declared Ziaur Rahman Burke as its candidate from Sambhal
जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते व कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक जियाउर्रहमान बर्क को सपा ने संभल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के दौरान सपा ने संभल लोकसभा क्षेत्र से डॉ. शफीकुर्रहमान को प्रत्याशी बनाया था। बीमारी के चलते डॉ. बर्क का निधन हो गया था। 

विज्ञापन


इसके बाद डॉ. बर्क की राजनीतिक विरासत संभालने का जिम्मा जियाउर्रहमान बर्क के कंधो पर आ गया था। ऐसे में उन्होंने संभल लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी करते हुए टिकट की मांग की थी। अखिलेश यादव जब संभल डॉ. बर्क के निधन पर शोक जताने के लिए आए थे तो उन्होंने पूरा भरोसा दिलाया था कि वह जियाउर्रहमान बर्क के साथ हैं। उस वादे को निभाते हुए अखिलेश यादव ने प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने बुधवार को एक और उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस बार फिर पार्टी ने छह उम्मीदवारों के टिकट का एलान किया है। पार्टी ने संभल (8) से जियाउर्रहमान बर्क, बागपत (11) से मनोज चौधरी, गौतम बुद्ध नगर (13) से राहुव अवाना, पीलीभीत (26) से भगवत सरन गंगवार, घोसी (70) से राजीव राय और मिर्जापुर (79) से राजेंद्र एस बिंद को चुनावी मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed