{"_id":"660528a75d6df53ee801b8fe","slug":"lok-sabha-elections-2024-samajwadi-party-changed-its-candidate-at-last-moment-in-2019-2024-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा ने 2019 में भी सपा ने ऐन वक्त पर बदल दिया था प्रत्याशी, एसटी हसन ही नहीं इनका भी कटा था टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा ने 2019 में भी सपा ने ऐन वक्त पर बदल दिया था प्रत्याशी, एसटी हसन ही नहीं इनका भी कटा था टिकट
Thu, 28 Mar 2024 01:52 PM IST
शाहरुख खान
जितेंद्र कुमार, अमर उजाला, मुरादाबाद
जितेंद्र कुमार, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:52 PM IST
सार
मुरादाबाद सीट से 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर प्रत्याशी बदल गया है। इससे पहले कांग्रेस ने राज बब्बर का टिकट काट कर इमरान प्रतापगढ़ी को उम्मीदवार बनाया था। सपा ने 2022 के विधानसभा में भी दो विधायकों के टिकट काट दिए थे।
विज्ञापन
मुरादाबाद में नामांकन से पहले सपा प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन
- फोटो : अमर उजालाा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह पहला मौका नहीं है जब मुरादाबाद में सपा ने ऐन वक्त पर अपना प्रत्याशी बदला हो। इससे पहले 2019 में भी सपा ने ऐन वक्त पर अपना प्रत्याशी बदल दिया था। अब फिर से सपा ने डॉ. एसटी हसन का टिकट काट कर रुचि वीरा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी सपा ने अपने दो विधायक के टिकट कटा दिए थे।
2019 के लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद में कांग्रेस ने राज बब्बर को प्रत्याशी बनाया था लेकिन कुछ दिन बाद ही कांग्रेस ने राज बब्बर का टिकट काट कर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतार दिया था। कांग्रेस के अलावा सपा ने भी 2019 में पहले नासिर कुरैशी को प्रत्याशी घोषित किया था।
नासिर कुरैशी उस वक्त बसपा को छोड़कर सपा में शामिल हुए थे और सपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था। सपा के एक गुट ने नासिर कुरैशी को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध किया था। जिस कारण पार्टी ने नासिर कुरैशी का टिकट काट कर डॉ. एसटी हसन को प्रत्याशी बनाया था। 2019 के चुनाव में बसपा-सपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
मुरादाबाद सीट सपा के खाते में आई थी। इस चुनाव में डॉ. एसटी हसन ने जीत दर्ज की थी। सपा ने इस बार भी डॉ. एसटी हसन को प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन नामांकन के अंतिम दिन सपा ने मुरादाबाद सीट पर फिर से प्रत्याशी बदल दिया है।

सपा ने डॉ. एसटी हसन का टिकट काट कर पूर्व विधायक रूचि वीरा को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने बुधवार को मुरादाबाद पहुंचकर अपना नामांकन भी करा दिया है। सपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपने दो विधायकों के टिकट काट कर नए प्रत्याशी मैदान में उतारे थे।
मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट से विधायक रहे हाजी इकराम कुरैशी का टिकट काट कर नासिर कुरैशी को प्रत्याशी बनाया था जबकि कुंदरकी विधानसभा सीट से विधायक हाजी रिजवान का टिकट काट कर संभल के सांसद रहे डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क को उम्मीदवार बनाया था।
टिकट काटे जाने से नाराज हाजी इकराम कुरैशी कांग्रेस और हाजी रिजवान बसपा में शामिल हो गए थे। हालांकि कुछ दिन पहले ही पूर्व विधायक हाजी रिजवान वापस सपा में आ गए हैं। मुरादाबाद मंडल की बिजनौर लोकसभा सीट पर भी सपा ने अपना प्रत्याशी बदला है।
इस सीट पर सपा ने पहले यशवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था लेकिन सपा ने यशवीर सिंह का टिकट काटकर नूरपुर के सपा विधायक रामअवतार सैनी के बेटे दीपक सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है।