फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lok Sabha Elections 2019 PM Narendra Modi in Moradabad

मुरादाबाद में बोले पीएम मोदी- आज दुनिया में उसी की आवाज सुनी जाती है जिसमें दम होता है

Sun, 14 Apr 2019 06:04 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 14 Apr 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 PM Narendra Modi in Moradabad
मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

अलीगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब मुरादाबाद पहुंच चुके हैं। वे एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर से मुरादाबाद पहुंचे। मुरादाबाद की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर पहुंचते ही भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। 

विज्ञापन


इस बीच मुरादाबाद के सांसद सर्वेश सिंह और रामपुर से भाजपा की उम्मीदवार जयाप्रदा ने पीएम मोदी का स्वागत गुलाब के फूल देकर किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज दुनिया में उसी की आवाज सुनी जाती है जिसमें दम होता है। हमने ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लिया है जो दमदार भी होगा और असरदार भी। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा पुलवामा में आतंकियों ने गलती की तो हमने घर में घुसकर मारा। अब तो उस पार के लोगों को पता चल गया है कि तीसरी गलती करने की गलती नहीं करनी है वरना लेने के देने पड़ जाएंगे। जब हमारी ताकत बढ़ेगी तभी मुरादाबाद का पीतल, रामपुर का जरी उद्योग और संभल के हस्तशिल्प की मांग बढ़ेगी। पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा बबुआ नहीं समझेंगे टॉयलेट का महत्व। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


पीएम मोदी ने कहा कि पहले आतंकी पाकिस्तान के रास्ते भारत में आते थे हम पर हमला करते थे और कांग्रेस सरकार उस हमले का विलाप संसार के सामने करती थी लेकिन अब नए भारत में ऐसा होता है तो आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक पर मुस्लिम बेटियों को आश्वस्त किया और कहा कि 23 मई को तीन तलाक पर कठोर कानून फिर लाया जाएगा। वहीं आजम का नाम लिए बिना अखिलेश और मायावती पर निशाना साधा।

कहा कि आज हाथी साइकिल पर सवार है और निशाने पर चौकीदार है। इसके आगे उन्होंने किसान हित की बात करते हुए कहा किसान सम्मान निधि 23 मई के बाद सभी को मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने किसानों को 60 वर्ष के बाद पेंशन योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा छोटे दुकानदारों को 60 साल के बाद पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। वहीं चीनी मिलों को किसानों की बकाया भुगतान राशि न देने को लेकर चेतावनी दी कि चुनाव बाद उनकी भी बारी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed