{"_id":"5cb1a898bdec22143a680022","slug":"lok-sabha-elections-2019-jaya-prada-says-i-left-rampur-because-of-azam-khan-he-said-me-nachne-wali","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खान पर बरसते हुए बोलीं जया प्रदा- बहन कहते हो, नाचने वाली बोलते हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खान पर बरसते हुए बोलीं जया प्रदा- बहन कहते हो, नाचने वाली बोलते हो
Sat, 13 Apr 2019 02:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
जया प्रदा
- फोटो : ani
लोकसभा चुनाव 2019 अपने चरम पर है। पहले चरण के मतदान खत्म हो चुके हैं और अब दूसरे व तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में सपा से भाजपा में शामिल हुईं जयाप्रदा ने भी शनिवार को अपने चुनावी क्षेत्र रामपुर में जनसभा की। रामपुर में 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने सपा नेता आजम खान पर जोरदार हमला किया। उन्होंने आजम खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि, मैंने मुलायम सिंह जी को भी बताया कि मेरी अश्लील तस्वीरें रामपुर में घुमा रहे हैं, मुझे बचाइए। लेकिन रामपुर में किसी नेता ने मुझे बचाने की कोशिश नहीं की, तो मुझे रामपुर मजबूरी में छोड़ के जाना पड़ा।
विज्ञापन
जया प्रदा आगे बोलीं, आजम खान साहब मैंने आपको भाई कहा लेकिन आपने मुझे बेहन के नाम से बद्दुआ दी, आपने मुझे जलील किया। क्या हमारे भाई कभी इस नजर से देखते हैं कि मैं नाचने वाली हूं? इसलिए मैं रामपुर छोड़ के जाना चाहती थी।
विज्ञापन
Jaya Prada, BJP candidate from Rampur: Maine Mulayam Singh ji ko bhi bataya ki meri ashleel tasveerein Rampur main ghuma rahe hain, mujhe bachaiye, lekin Rampur main kisi neta ne mujhe bachane ki koshish nahi ki, to mujhe Rampur majboori mein chhod ke jana pada. (2/2) https://t.co/xcPvcFlnK5
— ANI UP (@ANINewsUP) April 13, 2019