फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Lohri was celebrated with pomp

Moradabad : धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी, पंजाबी गीतों पर झूमे लोग, विधि- विधान से संपन्न हुई पूजा

Sat, 14 Jan 2023 08:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2023 08:00 AM IST
सार

मुरादाबाद में आदर्श नगर विकास समिति की ओर से आदर्श नगर पंजाबी कॉलानी चौक पर लोहड़ी पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। पंजाबी गीतों पर लोग झूम उठे।

विज्ञापन
Moradabad Lohri was celebrated with pomp
लोहड़ी पर्व मनाते लोग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद में आदर्श नगर विकास समिति की ओर से आदर्श नगर पंजाबी कॉलानी चौक पर लोहड़ी पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। पंजाबी गीतों पर लोग झूम उठे। काले पहलवान ने कहा कि लोहड़ी पर्व भारतीय संस्कृति की पहचान है। लोहड़ी पर्व के माध्यम से पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति के दर्शन करती है। यह खुशी का पर्व है, जो कि हमें सिखाता है कि जीवन में किस प्रकार खुश रहे। आज भी लोहड़ी पर्व उसी उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाता है। आज की लोहड़ी की शाम बेटियों के नाम समर्पित है। हमें बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए। यही लोहड़ी पर्व का संदेश भी है। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में आज लोहड़ी दी शाम है पंजाबियों दे नाम है गीतों पर मोहल्ले के लोग पंजाबी लोक गीतों पर जमकर नाचे। पूजन कार्य पंडित हरि नारायण जोशी ने विधि विधान से संपन्न कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव गुंबर और संचालन पोरस सचदेवा ने किया। इस दौरान सुरेंद्र डब्बू, निखिल सचदेवा, सीमा भोला, जसविंदर कौर, विकी अरोड़ा, सनी छाबड़ा, दीपक सचदेवा, गौरव अनेजा, अशोक गाबा, रमेश छाबड़ा, बलदेव छाबड़ा, मोनू गाबा, ईशु सचदेवा, रुपाली भूटानी, पूजा छाबड़ा, अंशु धमीजा, ज्योति बत्रा, ममता सचदेवा, भूमि सचदेवा, अनिल छावड़ा, शशि भोला, संदीप नारंग, गौरव भूटानी, अरुण भोला, राजकिशोर सचदेवा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed