फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Loan up to ten lakhs available for clay art craftsmen

Moradabad News: माटीकला शिल्पकारों के लिए दस लाख तक का ऋण उपलब्ध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Loan up to ten lakhs available for clay art craftsmen
मुरादाबाद। माटीकला शिल्पकारों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के लिए सरकार दस लाख तक का ऋण मुहैया कराएगी। इस मामले में साक्षर को सिर्फ पांच लाख तक ऋण मिलेगा।
विज्ञापन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद मुरादाबाद के माटीकला शिल्पकारों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना संचालित है। इस योजना के तहत माटीकला से निर्मित मूर्तियाॅं, खिलौने, घरेलू उपयोग के उत्पाद (प्रेशर कूकर, घड़ा, सुराही, जग, कुल्हड़, ग्लास, अचारदानी, कटोरी, कप, प्लेट इत्यादि) सजावटी वस्तुएं (गुलदस्ता, गार्डन पाॅट्स, बोनसाई पाॅट्स, लैम्प इत्यादि) बनाने वाले अभ्यार्थियों को दस लाख तक के ऋण की सुविधा उपलब्ध है। ऋण लेने के लिए आवेदन पत्र बैंको को अग्रसारित कराकर वित्त पोषण कराया जाएगा। इसमें टर्मलोन पर 25 प्रतिशत अनुदान के रुप में शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष होनी चाहिए। साक्षर के लिए पांच लाख तक के ऋण दिए जाएंगे। पांच लाख से अधिक ऋण आवेदन के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए लोग जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article