{"_id":"6150e61e8ebc3e59df165b81","slug":"loan-is-not-available-in-esport-city-moradabad-moradabad-news-mbd4040896135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्सपोर्ट सिटी मुरादाबाद में नहीं मिल रहे लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्सपोर्ट सिटी मुरादाबाद में नहीं मिल रहे लोन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बैंक हर साल मार्च से सितंबर तक बड़ी संख्या में भारत में पढ़ाई व उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्र-छात्राओं को एजुकेशन लोन देते हैं। पिछले तीन सालों में शिक्षा ऋण में काफी गिरावट आई है। आलम यह है कि बैंको के टारगेट तक पूरे नहीं हो रहे हैं।
मुरादाबाद जिले के बैंकों को एजुकेशन लोन के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत भी हासिल नहीं हो रहा है। जिला अग्रणी प्रबंधक कार्यालय से मिले आंकड़े यह स्थिति दर्शाते हैं। वहीं, मुरादाबाद मंडल में आने वाले जिले रामपुर, अमरोहा और संभल के बैंक एजुकेशन लोन के लक्ष्य को हर वर्ष लगभग पूरा कर लेते हैैं और लक्ष्य से अधिक भी ऋण आवंटित करते हैं।
मुरादाबाद में वित्तीय वर्ष 2019-20 में बैंकों को दिए गए कुल लक्ष्य का मात्र 40 फीसदी ही शिक्षा ऋण बांटा गया था। जबकि ऐसी ही स्थिति वित्तीय वर्ष 2020-21 में भी रही, 45 करोड़ के लक्ष्य का सिर्फ 41 फीसदी ही प्राप्त हुआ। 2021-22 में बैंकों ने अब तक 170 लोगों को 25 फीसद एजुकेशन लोन दिया है, जबकि लक्ष्य 27 करोड़ का पूरा करना है।
विज्ञापन
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अतुल बंसल का कहना है कि यहां एजुकेशन लोन का लक्ष्य उच्च स्तरीय रहता है, जबकि शहर में उच्च शिक्षा लेने वालों का समूह छोटा है और साथ ही मुरादाबाद निर्यातक शहर है यहां बड़े-बड़े व्यापारी है। उन्हें शिक्षा ऋण की आवश्यकता नहीं होती, वे खुद ही अपने बच्चों की शिक्षा पर होने वाले खर्च का भुगतान करते हैं। जिन्हें एजुकेशन लोन की जरूरत है वे ऋण की प्रक्रिया के बारे में ज्यादा जागरूक नहीं है। उन्हें शिक्षा संस्थानों द्वारा कैंप लगाकर जागरूक करने की आवश्यकता है।
जिला अग्रणी प्रबंधक से मिले आंकड़े
जिला मुरादाबाद -
साल लक्ष्य (करोड़) उपलब्धि (करोड़)
2019-20 45.52 18.30
2020-21 45.64 18.84
2021-22 27.35 7 (अब तक)
जिला रामपुर-
2019-20 22.50 26.17
2020-21 22.40 23.58
2021-22 23.36 21.47 (अब तक)
जिला संभल-
2019-20 60.23 43.20
2020-21 78.55 60.21
2021-22 62.02 45.23 (अब तक)
जिला अमरोहा-
2019-20 35.3 5.88
2020-21 32.74 32.5
2021-22 35.3 90 लाख (अब तक)
कैसे करें आवेदन : विद्या लक्ष्मी पोर्टल के जरिये एजुकेशन लोन का आवेदन किया जाता है। पोर्टल पर आवेदन करने से लोन का आवेदन सभी बैंकों के पास एक साथ पहुंच जाता है। दूसरे बैंक के लिए अलग से आवेदन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ती है। बैंक देश में पढ़ाई करने के लिए 10 से 15 लाख रुपये तक का लोन देते हैं और विदेश में पढ़ाई के मामले में यह राशि 20 लाख से अधिक हो सकती है। एजुकेशन लोन पर 8 से 9 प्रतिशत का ब्याज लगता है। एजुकेशन लोन में विद्यार्थी का कोर्स पूरा होने तक किस्त नहीं ली जाती है। कोर्स पूरा होने के बाद भी एक साल का मोनोटोरियम पीरियड होता है। नौकरी लगने के 6 महीने के बाद किस्त ली जाती है। पूरा ऋण जमा करने के लिए 15 साल का समय दिया जाता है।