फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   LLB student dies after being hit by a train

Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आकर एलएलबी के छात्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
LLB student dies after being hit by a train
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर एलएलबी के छात्र विशाल पाल की मौत हा गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव मुरादाबाद-चंदौसी रेल लाइन पर देवापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के रफातपुर गांव निवासी विशाल पाल (25) अमरोहा स्थित कॉलेज से एलएलबी कर रहा था। एक साल पहले उसकी शादी पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गुरैठा गांव निवासी स्वाति के साथ हुई थी। वह पढ़ाई के साथ साथ पंडित नगला स्थित पाउडर कोडिंग की दुकान में माल सप्लाई का काम भी करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि विशाल की पत्नी स्वाति अपने मायके गई थी। बुधवार सुबह काम पर जाते समय उसने बताया था कि वह दुकान से ही ससुराल चला जाएगा लेकिन शाम तक वह ससुराल नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

फोन पर भी उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे लेकिन विशाल नहीं नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह परिजन विशाल की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि कटघर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-चंदौसी रेल लाइन पर देवापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन मौके पर पहुंच गए और शव देकर मृतक की पहचान विशाल के रूप में की। विशाल पाल की मौत से पिता गेंदालाल, मां हरवती देवी, पत्नी स्वाति, भाई राहुल और बहनें रुपांशी और दीपांशी का रो रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्सीडेंटल चोटें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed