फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Listening to the spiritual narrative leads to the attainment of knowledge: Swami Sagaranand

कथा को सुनने से होती है ज्ञान की प्राप्ति : स्वामी सागरानंद

Sun, 30 Aug 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 30 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Listening to the spiritual narrative leads to the attainment of knowledge: Swami Sagaranand
कांठ। भगवान श्री कृष्ण एवं भगवान श्री जम्भेश्वर जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार से नगर के मोहल्ला विशनपुरा स्थित श्री विश्नोई मंदिर में सात दिवसीय श्री जाम्भाणी हरिकथा ज्ञान यज्ञ की शुरूआत की गई। प्रथम दिन यज्ञ के उपरांत कथा में हरिद्वार से आए कथावाचक संत स्वामी सागरानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का महत्व बताया।
विज्ञापन


कथा के शुभारंभ पर सर्वप्रथम यज्ञ किया गया, जिसमें संतों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा से पूर्व दीप जलाकर करते हुए श्री कृष्ण एवं भगवान श्री जम्भेश्वर जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। विश्नोई समाज के लोगों ने कथा में पहुंचे संतों को फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद कथावाचक संत स्वामी सागरानंद जी महाराज ने विस्तार से श्रद्धालुओं को कथा का सार बताया। कहा कि कथा के सुनने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसलिए जहां पर भी कथा हो रही हो, वहां अवश्य ही समय निकालकर जाना चाहिए। अंत में आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संत स्वामी चमन ऋषि महाराज, स्वामी जगदेवानंद महाराज, स्वामी ऋषिदानंद महाराज, विष्णुदास विश्नोई, अशोक कुमार विश्नोई, नीरज विश्नोई एनवाईसी, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप विश्नोई आदि सहित महिला श्रद्धालुओं ने भी कथा सुनकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed