फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Liquor smugglers attacked policemen in Kanth, one accused arrested

Moradabad News: कांठ में शराब तस्करों ने सिपाहियों पर किया हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
Liquor smugglers attacked policemen in Kanth, one accused arrested
मुरादाबाद। कांठ थाना क्षेत्र के डहरा गांव में शराब तस्करों ने लैपर्ड ड्यूटी में तैनात दो सिपाहियों को रोककर रॉड से हमला कर दिया। वे दोनों सिपाहियों को सड़क से घसीटते हुए घर के अंदर ले गए। सिपाही किसी तरह जान बचाकर भागे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक सिपाही की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी जसवंत उर्फ खन्ना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कांठ थाने में तैनात सिपाही विजय कुमार के अनुसार 29 मार्च की रात करीब आठ बजे अपने साथी सर्वेश कुमार के साथ क्षेत्र में बाइक से गश्त कर रहे थे। दोनों डेहरा गांव पहुंच गए। वहां पर शराब तस्कर जसवंत उर्फ खन्ना के आवास के बाहर कुछ लोग खड़े थे। अचानक शराब तस्कर पुलिस कर्मियों की बाइक को रोककर गाली गलौज करने लगे। इसके बाद लाठी-डंडे व लोहे की राॅड से हमला कर दिया। आरोपी देशराज, जीवन, अंकित, निपेंद्र के साथ ऊषा सहित अन्य लोग दोनों सिपाहियों को घर के अंदर घसीट ले गए। इसके बाद फिर लोहे की राॅड से हमला कर दिया। शोर गुल की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बाद किसी तरह दोनों सिपाही जान बचाकर मौके से पैदल भागे।
विज्ञापन

उनकी बाइक घटना स्थल पर ही छूट गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों सिपाहियों का पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। सिपाही सर्वेश की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ अंकित तिवारी ने बताया कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। मुख्य आरोपी जसवंत उर्फ खन्ना को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके पास से लोहे की राड भी पुलिस ने बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed