फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Lilavati sat on hunger strike due to non-arrest of land mafia sacked soldier

भूमाफिया बर्खास्त सिपाही की गिरफ्तारी मांग को लेकर भूखहड़ताल पर बैठी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Lilavati sat on hunger strike due to non-arrest of land mafia sacked soldier
मुरादाबाद। पुलिस द्वारा भू-माफिया घोषित किए बर्खास्त सिपाही महेंद्र सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शेर सिंह की 70 वर्षीय पत्नी लीलावती दीपावली से एक दिन पहले बुधवार को कलक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गई। आरोपी ने महिला के पति की जमीन का बैनामा धोखे से अपनी पत्नी के नाम करा लिया था। इंसाफ की मांग करते-करते शेर सिंह भी अपने ही घर में भूख हड़ताल के दौरान मौत हुई थी। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने लीलावती को एक माह में आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर भूख हड़ताल खत्म करा दी है।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठी 70 वर्षीय लीलावती मझोला के धीमरी निवासी है। महिला का आरोप है कि सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी निवासी सिपाही महेंद्र सिंह ने उसके पति शेर सिंह की जमीन 2011 में अपनी पत्नी के जमीन करा ली थी। जिसका भुगतान अब तक नहीं किया था। इस मामले में सिपाही के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की थी। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शेर सिंह अपने ही घर में भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। आठ जनवरी 2021 को शेर सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी सिपाही महेंद्र और उसके बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था। आरोपी सिपाही को पुलिस विभाग से बर्खास्त करने के साथ ही उसे भू-माफिया भी घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन

दस माह बीतने के बाद भी आरोपी महेंद्र और उसके बेटे की गिरफ्तार नहीं हुई तो शेर सिंह की पत्नी बुधवार सुबह कलक्ट्रेट के पास भूख हड़ताल पर बैठ गई। दीपावली से एक दिन पहले महिला भूख हड़ताल पर बैठने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र, सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने लीलावती से बात की। लीलावती ने मांग की कि आरोपी महेंद्र सिंह, उसके बेटे नितीश कुमार की गिरफ्तारी की जाए। आरोपी महेंद्र की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और उस पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया जाए। आरोपी की जमीन जब्त कर महिला को रुपये दिलवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने महिला को एक माह का आश्वासन देकर भूख हड़ताल खत्म कराई है। लीलावती ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन उसकी मांगें नहीं मानता है तो तीन दिसंबर 2021 से फिर से वह भूख हड़ताल पर बैठेगी। सीओ ने बताया कि महिला को समझाकर घर वापस भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed